ब्रेकिंग

पहली बार शामिल होंगे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, 29-30 जून को होगा दो दिवसीय आयोजन

समान नागरिक संहिता (UCC): क्या यह वास्तव में देश की प्राथमिकता है?

डायल 112 की टीम पर हमला करने वाले 8 आरोपी गिरफ्तार, आगजनी के मामले में भी 2 दबोचे

पिता की हत्या कर बोरी में लाश फेंकने वाला बेटा मां, मौसा व दोस्त सहित गिरफ्तार

दो ग्रामीणों के शव बरामद, एक अब भी लापता ​

सूचना

: स्वतंत्रता दौड़, अधिकारियों कर्मचारियों ने स्कूली बच्चों के साथ लगाई दौड़...

Admin

Wed, Aug 14, 2024

सौरभ द्विवेदी

सूरजपुर. हर घर तिरंगा अभियान के तहत जिला प्रशासन सूरजपुर एवं खेल एवं युवा कल्याण विभाग सूरजपुर के तत्वावधान में आज 14 अगस्त को लोगों में सद्भावना एवं एकजुटता का संदेश देने के लिए स्वतंत्रता दौड़ का आयोजन किया गया। यह दौड पुराना रेस्ट हाउस, जिला कोर्ट के सामने से प्रारंभ होकर अग्रसेन चौक होते हुये अग्रेसन स्टेडियम सूरजपुर में संपन्न हुई। दौड का शुभारंभ कलेक्टर रोहित व्यास द्वारा हरी झंडी दिखाकर किया गया। इस दौड़ के माध्यम से लोगो को देश भक्ति, एकता, सद्भावना के साथ राष्ट्रीय ध्वज का सम्मान करते हुए हर घर में तिरंगा झंडा फहराने का संदेश दिया गया। साथ ही इस अवसर पर कलेक्टर ने उपस्थित सभी अधिकारियों-कर्मचारियों, आम नागरिकों, स्कूली बच्चों को हर घर तिरंगा फहराने, भारत के अमर स्वतंत्रता सेनानियों, वीर सपूतों की भावनाओं का सम्मान करने, समाज में शांति व सद्भावना बनाए रखने तथा देश के विकास एवं प्रगति के लिए समर्पित रहने की शपथ दिलाई।  इस दौड़ के समापन पर सद्भावना हेतु अनुष्का, बनारसी व फलेश्वरी राजवाडे को अतिथियों द्वारा सद्भावना ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया गया।  जिला स्तरीय आयोजित इस स्वतंत्रता दौड़ में बाबूलाल अग्रवाल, अजय अग्रवाल, जिला पंचायत सीईओ श्रीमती कमलेश नंदिनी साहू, अपर कलेक्टर श्रीमती नयनतारा सिंह तोमर, सहित जिले के समस्त अधिकारी-कर्मचारी, जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक, खिलाडी सहित महाविद्यालय एवं विद्यालय के छात्र-छात्रा, शिक्षक उपस्थित रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें