ब्रेकिंग

ऑफिसर कॉलोनी में चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार, दो बाइक भी बरामद

100 जोड़े बंधे परिणय सूत्र में बंधे

शासकीय महाविद्यालय चांदनी बिहारपुर में विश्व रेड क्रॉस दिवस पर कार्यशाला संपन्न

उल्लंघन पर प्रशासन सख्त, संयुक्त टीम ने वसूला ₹3260 का जुर्माना

पचिरा में पंचमुखी हनुमान जी की प्राण प्रतिष्ठा संपन्न, श्रद्धालुओं ने लिया कुरीतियों को त्यागने का संकल्प

सूचना

: स्वर्णकार वेलफेयर एसोसिएशन में डी के सोनी बने प्रदेश महासचिव...

Admin

Wed, Dec 21, 2022

राष्ट्रीय बैठक जयपुर में दिया गया नियुक्ति पत्र०स्वर्णकार समाज को एकजुट कर समाज हित में कार्य करने की दी गई जिम्मेदारी...

सूरजपुर. स्वर्णकार वेलफेयर एसोसिएशन के राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन 19 दिसम्बर को जयपुर राजस्थान में किया गया जहा पर देश के सभी राज्यों से स्वर्णकार समाज के प्रदेश पदाधिकारी उपस्थित हुए. डीके सोनी को भी छत्तीसगढ़ से बुलाया गया था जिसमे डीके सोनी शामिल होने जयपुर राजस्थान गए हुए थे। स्वर्णकार समाज के राष्ट्रीय सम्मेलन में सभी प्रदेश के प्रतिनिधियों के विचार सुने गए तथा समाज को मजबूत करने की बात राष्ट्रीय सम्मेलन में कहा गया था तथा डीके सोनी को छत्तीसगढ़ में ब्लाक लेबल से लेकर जिला, संभाग और प्रदेश स्तर पर समाज के लोगो को संगठित करने की जिम्मेदारी दी गई. छत्तीसगढ़ रायपुर के डॉ० मनीष सोनी को प्रदेश अध्यक्ष के पद पर नियुक्ति दी गई, तथा स्वर्णकार वेलफेयर एसोसिएशन को प्रदेश में गठन करने की जिम्मेदारी दी गई। इसके अलावा प्रदेश स्तर पर सामाजिक गतिविधि भी करने हेतु, समाज के गरीब, और कमजोर वर्ग के लोगो की मदद करने हेतु, शिक्षा के क्षेत्र में समाज के बच्चो को आगे करने हेतु रायपुर में समाज का भवन निर्माण हेतु कार्य करने की जिम्मेदारी दी गई है। स्वर्णकार वेलफेयर एसोसिएशन के राष्ट्रीय सम्मेलन में मुख्य रूप से संरक्षक एल एन सोनी पूर्व आईएएस जयपुर,  आर सी वर्मा पूर्व आईएएस चंडीगढ़, राजेंद्र सोनी नेशनल कोडिनेटर obc मोर्चा ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी गंगानगर, संरक्षक राम मौसूण जी कोलकाता, राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष हंसराज जी सुजानगढ़, राष्ट्रीय अध्यक्ष रविन्द्र वर्मा लुधियाना, राष्ट्रीय महासचिव सतीश सोनी चंडीगढ़, उपस्थित थे। इसके अलावा हरियाणा फरीदाबाद से सुरेश वर्मा सोनी, मुंबई से मनोहर सोनी, अहमदाबाद से नातिन सोनी, जतिन सोनी, बीकानेर से मेघराज सोनी, देहरादून से संजय सोनी, दिल्ली से सीपी सोनी, मुकेश वर्मा सोनी, सोनीपथ से Dr राजेंद्र सोनी, अजमेर से लीलाधर सोनी, फतेहाबाद से विनोद वर्मा सोनी, राष्ट्रीय कोषध्यच राधेश्याम सोनी, त्तथा  राजस्थान के प्रदेश के सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता सम्मलित हुए। राष्ट्रीय सम्मेलन में डीके सोनी को स्वर्णकार वेलफेयर एसोसिएशन का प्रदेश महासचिव बनाए जाने पर सोनी समाज के लोग हर्ष व्यक्त कर रहे हैं की प्रदेश के लोग भी राष्ट्रीय स्तर पर समाज को पहचान दिलाने में लगे हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें