ब्रेकिंग

कुबेरपुर कांड पर मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े का रौद्र रूप, पुलिस अफसरों को लगाई फटकार

खेत में घास काट रही महिला का पंजा कटकर अलग, विभाग बोला—'नियम देखेंगे'

प्रतिष्ठित पीआरए ग्रुप के फ्लैट में घुसा चोर, वारदात CCTV में कैद; पहचान बताने वाले को ₹5,000 का नकद इनाम

खाकी की साख बीच सड़क हांफी, गश्त छोड़ जवानों ने लगाया ‘जोर लगा के हईशा!’

क्रेशर प्लांट में आगजनी और चक्काजाम कर शव रोकने के मामले में 6 आरोपी गिरफ्तार

सूचना

: स्वास्थ्य विभाग की मासिक समीक्षा बैठक, स्वास्थ्य प्रणाली को और मजबूत बनेगी...

Admin

Thu, Jun 27, 2024

सूरजपुर.   कलेक्ट्रेट सभा कक्ष में कलेक्टर रोहित व्यास की अध्यक्षता में  आज स्वास्थ्य विभाग की मासिक समीक्षा बैठक रखी गई थी। जिसमें स्वास्थ्य प्रणाली को और मजबूत बनाने के लिए उपस्थित संबंधित अधिकारी व डॉक्टरों से विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में आयुष्मान हेल्थ कार्ड को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। जिसमें जिले के समस्त पात्र नागरिकों को आयुष्मान हेल्थ कार्ड के साथ जोड़ने की बात कही गई। इसके साथ ही गैर संचारी रोग ब्लड प्रेशर, शुगर इत्यादि की कार्ययोजना बनाकर शत प्रतिशत ट्रेसिंग करने पर विशेष फोकस करने के लिए लिये कहा गया। बैठक में संस्थागत प्रसव को लेकर भी चर्चा की गई। जिसमें स्वास्थ्य केंद्रों मे हो रहे प्रसव के आकड़ों पर जानकारी लेते हुए उपलब्ध सुविधाओं को और भी प्रभावी तरीके से संचालित करने के निर्देश उपस्थित संबंधित को दिये गये। इसके साथ ही संस्थागत प्रसव शत प्रतिशत करने के लिए मिशन मोड पर कार्य करने के निर्देश दिए गए। बैठक में सिविल सर्जन डॉ. अजय मरकाम, डीपीएम डॉ. प्रिंस जायसवाल व अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें