ब्रेकिंग

कुबेरपुर कांड पर मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े का रौद्र रूप, पुलिस अफसरों को लगाई फटकार

खेत में घास काट रही महिला का पंजा कटकर अलग, विभाग बोला—'नियम देखेंगे'

प्रतिष्ठित पीआरए ग्रुप के फ्लैट में घुसा चोर, वारदात CCTV में कैद; पहचान बताने वाले को ₹5,000 का नकद इनाम

खाकी की साख बीच सड़क हांफी, गश्त छोड़ जवानों ने लगाया ‘जोर लगा के हईशा!’

क्रेशर प्लांट में आगजनी और चक्काजाम कर शव रोकने के मामले में 6 आरोपी गिरफ्तार

सूचना

: स्वास्थ्य विभाग की मासिक समीक्षा बैठक, संस्थागत प्रसव हो सुनिश्चित- कलेक्टर

Admin

Thu, Jan 9, 2025

सौरभ द्विवेदी

सूरजपुर.  कलेक्टर एस.जयवर्धन की अध्यक्षता में आज स्वास्थ्य विभाग की मासिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई थी। जिसमें 07 दिसम्बर से 24 मार्च तक चल रहे निक्षय-निरामय छत्तीसगढ़ 100 दिवसीय पहचान एवं उपचार अभियान की जानकारी कलेक्टर ने ली । अभियान के तहत टीबी के शंकास्पद मरीजों की खोज, उच्च जोखिम समूहों वाले व्यक्तियों का चिन्हांकन, कुष्ठ शंकास्पद मरीजों की खोज (एलसीडीसी), वयोवृद्ध स्वास्थ्य संरक्षण कार्यक्रम अंतर्गत वयोवृद्ध की हेल्थ प्रोफाइल के संबंध में बनाए जाने वाले सूची के संबंध में उन्होंने सीएमएचओ कपिल पैकरा से जानकारी लेेते हुए निक्षय-निरामय छत्तीसगढ़ कार्यक्रम के सफल संपादन हेतु विस्तृत चर्चा की। उन्होंने उपस्थित संबंधित अधिकारियों को कैलण्डर आधारित योजना बनाकर कार्य करने के निर्देश दिये। कार्यक्रम के तहत ज्यादा से ज्यादा लोगो का स्क्रीनिंक किया जा सके इसके लिए विशेष शिविर लगाने के निर्देश दिये गए। इसके साथ ही उन्होंने सभी अधिकारी से अपने कार्यालयों में निक्षय-निरामय छत्तीसगढ़ की शपथ लेने के लिए का आग्रह भी किया। बैठक में केन्द्र सरकार की आयुष्मान वय वंदना योजना पर भी चर्चा की गई। जिले के सभी पात्र हितग्राहियों को इससे जोडने के लिए आवश्यक कार्य योजना तैयार करने के निर्देश दिए गये व इसके लिए अभियान चला कर वरिष्ठ नागरिकों का पंजीयन कराने के निर्देश मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को दिए। योजना के तहत 70 वर्ष पूर्ण कर चुके सभी एपीएल एवं बीपीएल दोनों श्रेणी के वरिष्ठ नागरिकों को पांच लाख रूपए तक का निःशुल्क उपचार किया जाएगा। जिले भर में संस्थागत प्रसव को बढ़ावा देने के लिए कवायद तेज कर दी गई है। इसके लिए कलेक्टर ने जिले के सभी सामुदायिक एवं उप स्वास्थ्य केन्द्रों में संस्थागत प्रसव हेतु पर्याप्त सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिये और संस्थागत प्रसव में प्रगति लाने की बात कही। संस्थागत प्रसव के लिए जागरूकता के साथ साथ बेहतर चिकित्सा सेवा पर विशेष रूप से फोकस करने की बात कही गई ताकि चिकित्सा सेवा लेने वाले लोगो का विश्वास जीता जा सके और संस्थागत प्रसव के लिए प्रेरित किया जा सकें। बैठक में डीपीएम प्रिंस जायसवाल, जिला आयुर्वेद अधिकारी,समस्त विकास खंड चिकित्सा अधिकारी / बी.पी.एम व अन्य संबंधित उपस्थित थे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें