ब्रेकिंग

सूरजपुर के 17 गांवों में 'अंधेरे' का तांडव: 6 महीने बाद भी प्रशासन के वादे ठंडे बस्ते में, 12 हजार लोग मजबूर

पहली बार शामिल होंगे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, 29-30 जून को होगा दो दिवसीय आयोजन

समान नागरिक संहिता (UCC): क्या यह वास्तव में देश की प्राथमिकता है?

डायल 112 की टीम पर हमला करने वाले 8 आरोपी गिरफ्तार, आगजनी के मामले में भी 2 दबोचे

पिता की हत्या कर बोरी में लाश फेंकने वाला बेटा मां, मौसा व दोस्त सहित गिरफ्तार

सूचना

: हत्या की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार...

Admin

Fri, Feb 28, 2025

सौरभ द्विवेदी

सूरजपुर. हत्या की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी को प्रतापपुर पुलिस ने गिरफ्तार किया है| गुरुवार को ग्राम बरबसपुर प्रतापपुर निवासी गोपाल प्रसाद ने थाना प्रतापपुर में रिपोर्ट दर्ज कराया कि इसकी बहन फुलमेत कमजोर दिमाग की थी जो अपने ससुराल आकर करीब 5 वर्ष से इसके पुराने घर में अकेले रहती थी तथा बड़बराते रहती थी, सुबह इसका लड़का बताया कि दिनांक 26.02.25 के रात अपने पुराना घर में गया था जहां फुलमेत उसे अनावश्यक गाली-गलौज कर रही थी जिससे गुस्सा होकर बुआ फुलमेत को मारकर हत्या कर दिया तब यह मौके पर जाकर देखा कि फुलमेत वहां मृत अवस्था में पड़ी हुई है। प्रार्थी की सूचना पर मर्ग कायमी उपरान्त धारा 103(1) बीएनएस के तहत मामला पंजीबद्ध कर आरोपी सुखसागर पिता गोपाल प्रसाद उम्र 22 वर्ष निवासी ग्राम बरबसपुर दबगड़ी थाना प्रतापपुर को पकड़ा। पूछताछ पर उसने हत्या की वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया जिसके निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त टांगी एवं लकड़ी का फराटी जप्त कर उसे गिरफ्तार किया गया।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें