ब्रेकिंग

ब्रांडेड शोरूमों के भ्रामक प्रचार के खिलाफ सराफा व्यापारियों ने सौंपा ज्ञापन, 'समान नीति' और सख्त नियमों की मांग

निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर 5 सितंबर तक, अब तक 1944 मरीजों की जांच

साहब की दबंगी, सफाईकर्मियों पर बरसाए 'प्रशासनिक' थप्पड़

बोल बम' के जयघोष से गुंजायमान होगी सूरजपुर नगरी,16अगस्त को ऐतिहासिक जमड़ी धाम के लिए प्रस्थान करेगी भव्य कांवड़ पदयात्रा

सूरजपुर में विश्व आदिवासी दिवस पर दिखा भव्य नजारा, पर चरमराई यातायात व्यवस्था और DJ के शोर से लोग रहे परेशान

सूचना

: हनुमान जन्मोत्सव...जगह जगह भंडारें का आयोजन...

Admin

Thu, Apr 6, 2023

सूरजपुर. हनुमान जन्मोत्सव पर शहर के सभी मंदिरों में सुबह से ही हनुमान के जयकारे गूंजने लगे थे, कोई हाथ में बाबा के लिए चोला लेकर आया तो कोई प्रसाद के लिए लड्डू और सुबह से ही लोग कतार में लगकर पूजा अर्चना करते दिखाई दिए। इस अवसर पर हनुमान मंदिरों में सुंदरकांड और हनुमान चालीसा गूंजती रही। शहर के प्रमुख हनुमान मंदिर, हनुमान मंदिर मे रोड, बाजार गली, जेल पारा, पंच हनुमान मंदिर, वीर बजरंग मंदिर सहित शहर के अनेक हनुमान मंदिर और श्रीराम मंदिर में सुबह पांच बजे से ही श्रद्धालुओं का आना शुरू हो गया था। आज हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर शहर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में जिले भर के सभी हनुमान मंदिरों पर गुरुवार सुबह से ही भक्तों की भीड़ देखी गई। सभी मंदिरों में विशेष साज सजावट की गई तो वहीं मंदिरों में रामायण पाठ एवं सुंदरकांड पाठों का आयोजन किया गया। हनुमान मंदिरों में आज हनुमानजी का विशेष श्रंगार भक्तों द्वारा किया गया। हनुमान जयंती के अवसर पर अनेक स्थानों पर भंडारें का आयोजन भी रखा गया था। मंदिरों में धार्मिक आयोजनों का सिलसिला सुबह से शुरू हो गया था। जो देर रात तक जारी रहा।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें