ब्रेकिंग

कुबेरपुर कांड पर मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े का रौद्र रूप, पुलिस अफसरों को लगाई फटकार

खेत में घास काट रही महिला का पंजा कटकर अलग, विभाग बोला—'नियम देखेंगे'

प्रतिष्ठित पीआरए ग्रुप के फ्लैट में घुसा चोर, वारदात CCTV में कैद; पहचान बताने वाले को ₹5,000 का नकद इनाम

खाकी की साख बीच सड़क हांफी, गश्त छोड़ जवानों ने लगाया ‘जोर लगा के हईशा!’

क्रेशर प्लांट में आगजनी और चक्काजाम कर शव रोकने के मामले में 6 आरोपी गिरफ्तार

सूचना

: ‘‘हमारा शौचालय हमारा सम्मान‘‘ अभियान का हुआ शुभारंभ... स्वच्छता के प्रति उत्कृष्ट कार्य करने वाले को किया गया सम्मानित...

Admin

Tue, Nov 19, 2024

सौरभ द्विवेदी

सूरजपुर.  राज्य कार्यालय मिशन संचालक, राज्य स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के निर्देशानुसार 22 दिवसीय ‘‘हमारा शौचालय हमारा सम्मान‘‘ अभियान का शुभारंभ उपमुख्यमंत्री छ.ग. शासन सह विभागीय मंत्री पंचायत एवं ग्रा.वि.वि. विजय शर्मा के मुख्य आतिथ्य में ऑनलाइन आयोजित किया गया। जिला स्तरीय शुभारंभ कार्यक्रम में मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत श्रीमती कमलेश नंदिनी साहू एवं जिला पंचायत सदस्य, जनपद पंचायत सी.ई.ओ., डी.डी. पंचायत, विभिन्न ग्रामों के सरपंच, सचिव, स्वच्छता दीदी एवं व्यक्तिगत शौचालय के लाभान्वित हितग्राही उपस्थित थें। उपमुख्यमंत्री छ0ग0 शासन सह विभागीय मंत्री पंचायत एवं ग्रा.वि.वि के शुभारंभ कार्यक्रम के पश्चात मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत के द्वारा स्वच्छता दीदियों एवं स्वच्छता के प्रति उत्कृष्ट कार्य करने वाले सरपंचों से स्वच्छता संबंधित विषयों पर चर्चा की गयी एवं श्रीफल तथा साल देकर सम्मानित किया गया साथ ही व्यक्तिगत शौचालय हेतु चिन्हांकित पात्र हितग्राहियों को व्यक्तिगत शौचालय स्वीकृति पत्र  वितरित किया गया।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें