ब्रेकिंग

'अर्नव' चक्रवात की आहट से चांदनी बिहारपुर में किसानों की बढ़ी चिंता, प्रशासन ने 24 घंटे का कंट्रोल रूम किया स्थापित

प्रतापपुर में 1.86 हेक्टेयर सरकारी जमीन का ‘खेल’, कानून के मुंह पर तमाचा!

ओड़गी में खुली नई शराब दुकान, टारगेट के चक्कर में आबकारी विभाग का ‘रंगीन’ कारनामा!

खेतों में लहलहा रही धान की फसल, ऑनलाइन रिकॉर्ड में रकबा शून्य, पटवारी हड़ताल से किसानों पर गहराया संकट

गुरुजी ‘महुआ रस’ के नशे में धरती माता की गोद में लीन, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा!

सूचना

: हाथियों का कहर... ग्रामीणों का घर तोड़ किया बेघर...

Admin

Thu, Dec 15, 2022

सूरजपुर. जिले के दुरस्थ क्षेत्र बिहारपुर चांदनी में हाथियों का आतंक बरकरार है बीती रात 3 गांव में 8 हाथियों के दल ने 7 ग्रामीणों के आशियाने उजाड़ कर रखें अनाज को खा कर चट कर दिया है। खबर है कि अलग अलग दल में बटे हाथी ग्रामीणों के खेत बाडी घर पर कहर ढा रहे है तो वही कई ग्रामीणों को मौत के घाट उतार चुके है। जिससे परेशान ग्रामीण कभी करंट लगाकर तो कभी जहर देकर हाथियों को मारने की जुगत करने लगे है। जिससे कई हाथियों की जान भी जा चुकी है। बीती रात बिहारपुर चांदनी क्षेत्र के परसा, कछीया, नवाडीह सहित खैरा गांव में 8 हाथियों का दल धावा बोल दिया। परसा के हृदय लाल वैश्य के परिजन किसी तरह जान बचाकर भागे लेकिन हाथियों ने उनके पक्के के मकान को तोड रखे महुआ  व धान चट कर गए। राम सुंदर पंडो, हिरा सिंह का झोपडी पर हाथियो का कहर बरपा हाथी कछीया गांव पहुच कर सुमेशर के घर को निशाना बनाया ओर अनाज को चट कर गये।इसी तरह खैरा गांव के दो ग्रामीणों के घर पर हाथियों ने कहर देखने को मिला। ठंड के इस मौसम में हाथियों का कहर ग्रामीणों पर भारी पड़ रहा है स्थिति यह है कि रात होते ही हाथी गांव में तो जान बचाने ग्रामीण जंगल की ओर जाने को विवश है। जिससे ग्रामीण भय के साये में जीने को मजबुर है।इधर जिम्मेदार वन विभाग लोगो को उनके हाल में छोड़ खुद आत्ममुग्ध है।ऐसे में वन अमले के खिलाफ रोष है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें