ब्रेकिंग

'अर्नव' चक्रवात की आहट से चांदनी बिहारपुर में किसानों की बढ़ी चिंता, प्रशासन ने 24 घंटे का कंट्रोल रूम किया स्थापित

प्रतापपुर में 1.86 हेक्टेयर सरकारी जमीन का ‘खेल’, कानून के मुंह पर तमाचा!

ओड़गी में खुली नई शराब दुकान, टारगेट के चक्कर में आबकारी विभाग का ‘रंगीन’ कारनामा!

खेतों में लहलहा रही धान की फसल, ऑनलाइन रिकॉर्ड में रकबा शून्य, पटवारी हड़ताल से किसानों पर गहराया संकट

गुरुजी ‘महुआ रस’ के नशे में धरती माता की गोद में लीन, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा!

सूचना

: हाथी प्रभावित क्षेत्र में लगा सौर संयंत्र सोलर हाईमास्ट लाइट...

Admin

Thu, Feb 2, 2023

सूरजपुर.   जिले में मुख्यमंत्री की भेंट मुलाकात कार्यक्रम के दौरान विकासखंड प्रतापपुर के ग्राम गोविंदपुर में ग्राम वासियो की हाथियों से समस्या को सुनते हुए मुख्यमंत्री द्वारा हाथी प्रभावित क्षेत्र में सौर सयंत्र स्थापना हेतु 33 नग सोलर हाईमास्ट संयंत्र लगाने की घोषणा किया गया था। जिसके परिपालन में क्रेडा विभाग द्वारा जिला प्रशासन के निर्देशानुसार वन विभाग से हाथी प्रभावित क्षेत्र में प्रकाश व्यवस्था हेतु 33 स्थलों में सोलर हाईमास्ट स्थापना किये जाने की सूची प्राप्त कर कार्य प्रारंभ किया गया। सभी जगहों में कार्य पूर्ण कर लिया गया है। 33 स्थल जहाँ पर सोलर हाई मास्ट सयंत्रों की स्थापना का कार्य किया गया एवं किया जा रहा है वह ग्राम- शिंघरा के (राइयों रवा पकरी के पास, आंगनबाड़ी के पास एवं बालमचंद घर के पास), धरमपुर (अटल चैक, सीसी रोड़ एवं डिपो के पास) बगड़ा ( लमिडांड चैक, डहकापारा चैक एवं बाजार के पास), भरदा( बाजार के पास), मदनगर ( पुल के पास), भेलकच्छ (वासनढोडी तालाब के पास), घुई (हाथी पाखन के पास) , बरबतिया ( पंडोपारा), गोरगी (दलमेला घाट), दलदली (बांध के पास एवं रामसुंदर घर के पास) है। रात में जंगल में अच्छी प्रकाश व्यवस्था होने से आसपास के ग्रामीण लोगों मे खुशी व्याप्त है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें