ब्रेकिंग

के बीच प्यासा किसान; नवगई और मोहरसोप केंद्रों में पेयजल का भारी संकट

बारातियों से भरी पिकअप पलटी, दो की मौत, कई घायल

प्रेमनगर स्वास्थ्य केंद्र में गर्भवती महिला से छेड़छाड़, आरोपी वार्ड बॉय गिरफ्तार

9 साल की मासूम से दादा ने की दरिंदगी

इलेक्ट्रॉनिक उपकरण खाक, महत्वपूर्ण दस्तावेज सुरक्षित ​

सूचना

: होम वोटिंग के लिए बुजुर्ग और दिव्यांगजनो के घर पहुंचा मतदान दल...86 वर्षीय महिला ने किया मतदान...37 लोगों मतदान किया...

Admin

Wed, May 1, 2024

सौरभ द्विवेदी

सूरजपुर.  होम वोटिंग के लिए कलेक्टर व जिला निर्वाचन अधिकारी ने हरी झंडी दिखाकर आज सुबह मतदान दल को रवाना किया गया। 85 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्ग व दिव्यांग मतदाताओं को घर में ही मत के अधिकार की सुविधा मिले इसके लिए तय रूट के अनुसार जिला संयुक्त कार्यालय से होम वोटिंग की गाड़ी रवाना हुई और सूरजपुर अंतर्गत मानपुर में श्रीमती जाहेदा के निवास स्थान पहुंचे। जहां उनका परिवार मतदान दल की प्रतिक्षा कर रहा था। कलेक्टर व जिला निर्वाचन अधिकारी ने फूलों का गुलदस्ता उन्हें भेट कर अपनी उपस्थिति में मतदान प्रक्रिया हेतु सभी औपचारिकता पूर्ण कराई। श्रीमती जाहेदा ने चेहरे पर मुस्कान लिए अपना मताधिकार का प्रयोग किया। इस अवसर पर उन्होंने होम वोटिंग सुविधा प्रदान करनें के लिए भारत निर्वाचन आयोेग को धन्यवाद दिया, इसके साथ ही उन्होंने लोकसभा आम निर्वाचन के अंतर्गत तीसरे चरण के लिए निर्धारित मतदान तिथि 07 मई के दिन बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेने की अपील की। उन्होंने युवा के साथ साथ सभी आयु वर्ग (पात्र मतदाता) से अपील की कि 07 मई को अपने मताधिकार का प्रयोग कर  देश  की मान को बढ़ाये और  सशक्त लोकतंत्र में अपनी सहभागीता सुनिष्चित करें। श्रीमती जाहेदा द्वारा मतदान कर लोकतंत्र निर्माण में बहुमूल्य योगदान देने पर तथा जिले में पात्र मतदाताओं को प्रोत्साहित करने के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा उन्हें धन्यवाद ज्ञापित किया गया और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।  इस दौरान नरेंद्र पैकरा उप जिला निर्वाचन अधिकारी, श्रीमती शिवानी जायसवाल डिप्टी कलेक्टर, समीर शर्मा तहसीलदार,पंडित भारद्वाज (बी ई ओ) सेक्टर अधिकारी, निर्मल तिवारी पटवारी सह रूट प्रभारी तथा मतदान दल की उपस्थिति में मतदान संपन्न कराया गया।

99वीं की दहलीज पर श्रीमती संत कुमारी ने होम वोटिंग किया.... दुरस्त अंचल में पहुंची होम वोटिंग की गाड़ी

संसदीय क्षेत्र सरगुजा (01) अंतर्गत आज सूरजपुर जिले के तीनों विधानसभा में होम वोटिंग के लिये मतदान दल रवाना हुआ। जिसके तहत होम वोटिंग की गाड़ी जिले के दुुरस्त अंचल बिहारपुर के नजदीक ग्राम पासल भी पहुंची थी। जहां श्रीमती संत कुमारी का परिवार मतदान दल की प्रतीक्षा कर रहा था। 99 वीं वर्षीय श्रीमती संत कुमारी मतदान के पूर्व की सभी औपचारिकता पूर्ण की और इसके पश्चात् अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इसी प्रकार बसनारा चांदनी बिहारपुर से श्रीमती सुबासो सिंह (92 वर्ष), प्रेमनगर के नवापारा कला से श्रीमती भुइरी सिंह (95 वर्ष), नोहर साय सिंह टेकाम (95 वर्ष) एवं ठाकुर सिंह (91 वर्ष), प्रेमनगर से श्रीमती कुसराइन मरकाम (90 वर्ष), प्रेमनगर के खजुरी से हीरासाय आंडिल्य (85 वर्ष), सूरजपुर के बड़कापारा से श्रीमती इंद्राशो बाई इत्यादि होम वोटिंग के माध्यम से अपना मताधिकार का प्रयोग किया।

सूरजपुर अंतर्गत आज 37 मतदाताओं ने की होम वोटिंग...

संसदीय क्षेत्र सरगुजा (01) अंतर्गत आज सूरजपुर जिले में होम वोटिंग की शुरूआत हुई। जिले के तीनों विधानसभा में तय रूट चार्ट के तहत होम वोटिंग के मतदान दल द्वारा निर्धारित घरों में पहुंचकर मतदाताओं से वोटिंग कराई गई, जिससे कोई भी पात्र मतदाता लोकतंत्र के महापर्व  में मतदान से वंचित न हो, मतदाताओं द्वारा घर पर ही डाक मतपत्र द्वारा अपने मताधिकार उपयोग किया गया। बुजुर्ग व दिव्यांगजन के अंतर्गत सूरजपुर जिले से 40 मतदाताओं ने होम वोटिंग के लिए आवेदन किया था। जिसमें आज प्राप्त अंतिम जानकारी के अनुसार 37 लोगों द्वारा मताधिकार प्रयोग किया गया।  03 मतदाता अनुपस्थित रहें जिसमें 01 की मृत्यु व अन्य 02 लोग स्वास्थ्य कारणों से  जिले से बाहर रहने की सूचना प्राप्त हुई है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें