ब्रेकिंग

फाइलें छोड़, विधायक जी की भक्ति में 'सुर' मिलाने लगे अधिकारी!"

ऑफिसर कॉलोनी में चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार, दो बाइक भी बरामद

100 जोड़े बंधे परिणय सूत्र में बंधे

शासकीय महाविद्यालय चांदनी बिहारपुर में विश्व रेड क्रॉस दिवस पर कार्यशाला संपन्न

उल्लंघन पर प्रशासन सख्त, संयुक्त टीम ने वसूला ₹3260 का जुर्माना

सूचना

: होली पर्व पर शांति और सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च...

Admin

Sun, Mar 5, 2023

सूरजपुर. कोतवाली पुलिस ने होली पर्व पर शांति और सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर फ्लैग मार्च निकला.

नगर सहित फ्लैग मार्च सूरजपुर के भैयाथान रोड़, मनेन्द्रगढ़ रोड़, नावापारा, कलेक्ट्रेट होते हुए वापस कोतवाली थाना पंहुचा इस दौरान एसडीओपी ने नागरिकों कहा कि फ्लैग मार्च का उद्देश्य लोगों को सुरक्षित महसूस कराना एवं शांति व सुरक्षा व्यवस्था को कायम रखना है। इस मौके पर थाना प्रभारी सूरजपुर प्रकाश राठौर सहित थाना के पुलिस अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे। पुलिस अधीक्षक रामकृष्ण साहू (भा.पु.से.) ने बताया कि होली के त्योहार पर पूरे जिले में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए हैं, सभी प्रमुख जगहों पर पुलिस तैनात रहेगी और लगातार पेट्रोलिंग की जायेगी। थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है कि पूर्व में होली पर्व के दौरान विवाद करने वालों की जानकारी निकालते हुए उनके विरूद्ध प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की जाए, हुड़दंग करने वालों से पुलिस कड़ाई से निपटेगी। पुलिस अधीक्षक ने जिलेवासियों को आगामी होली पर्व की शुभकामनाएं देते हुए त्योहार पर शांति व भाईचारा बनाए रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि शराब पीकर वाहन न चलाने, होली खेलने के लिए किसी के साथ जबरदस्ती न करने, राहगीरों पर गुलाल या पानी फेंककर तंग न करने तथा किसी भी प्रकार की हुड़दंगबाजी न करें और शांति बनाए रखने में पुलिस प्रशासन का भरपूर सहयोग करें।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें