ब्रेकिंग

ब्रांडेड शोरूमों के भ्रामक प्रचार के खिलाफ सराफा व्यापारियों ने सौंपा ज्ञापन, 'समान नीति' और सख्त नियमों की मांग

निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर 5 सितंबर तक, अब तक 1944 मरीजों की जांच

साहब की दबंगी, सफाईकर्मियों पर बरसाए 'प्रशासनिक' थप्पड़

बोल बम' के जयघोष से गुंजायमान होगी सूरजपुर नगरी,16अगस्त को ऐतिहासिक जमड़ी धाम के लिए प्रस्थान करेगी भव्य कांवड़ पदयात्रा

सूरजपुर में विश्व आदिवासी दिवस पर दिखा भव्य नजारा, पर चरमराई यातायात व्यवस्था और DJ के शोर से लोग रहे परेशान

सूचना

: पुलिस पीछे खड़ी है और 10 हजार रूपये लूट लिए...2 आरोपी गिरफ्तार...

Admin

Tue, Apr 4, 2023

सूरजपुर. 10 हजार रूपये लूट मामले में जयनगर पुलिस ने 2 आरोपी गिरफ्तार कर 1 हजार रूपये नगदी व घटना में प्रयुक्त मोटर सायकल जप्त किया है. मंगलवार को अम्बिकापुर निवासी नन्हक सिंह ने थाना जयनगर में लिखित आवेदन दिया कि दिनांक 27.03.23 को स्टेट बैंक विश्रामपुर के अपने खाता से 16 हजार रूपये आहरण कर 10 हजार रूपये दाहिने पाकिट तथा 6 हजार रूपये को शट के पाकिट में रखा और अपने स्कूटी से घर अम्बिकापुर जा रहा था, रास्ते में जयनगर सोसायटी के आगे पहुंचा ही था उसी समय स्कूटी के पीछे एक मोटर सायकल में 2 व्यक्ति आए और जबरन रोकवाए, जिसमे से एक व्यक्ति मोटर सायकल से उतरा और दूसरा व्यक्ति मोटर सायकल चालू करके रखा था, दोनों के द्वारा पीछे पुलिस खड़े है आवाज दिए तो क्यों नहीं सुन रहे हो गाड़ी का कागज दिखाओ कहा गया जिस पर इसके द्वारा कोई पुलिस वाला नहीं दिख रहा कहने पर एक व्यक्ति ने दाहिने पाकिट में रखा 10 हजार रूपये को जबरन बलपूर्वक इसके पैंट के पैकेट से निकालकर लूट लिया और दोनों मोटर सायकल से फरार हो गए। प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना जयनगर में धारा 341, 392, 34 के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया. पुलिस ने विवेचना के दौरान लूट को अंजाम देने में प्रयुक्त मोटर सायकल एवं आरोपियों की हुलिया के बारे में महत्वपूर्ण सुराग हाथ लगी, इसी बीच मुखबीर से सूचना प्राप्त हुआ कि लूट की घटना में प्रयुक्त मोटर सायकल को इरानी मोहल्ला अम्बिकापुर में देखा गया है जिसके बाद पुलिस ने दबिश देकर फायज अली को पकड़ा गया। पूछताछ पर उसने बताया कि अपने साथी विनय शर्मा उर्फ बाबु के साथ मिलकर लूट की वारदात को अंजाम दिया है। आरोपियों के निशानदेही पर नगदी रकम 1000 रूपये एवं घटना में प्रयुक्त होण्डा मोटर सायकल क्रमांक सीजी 15 सीजेड 7723 को जप्त कर आरोपी फायज अली पिता अयुब अली उम्र 24 वर्ष एवं विनय शर्मा पिता स्व. राजकुमार शर्मा उम्र 22 वर्ष दोनों निवासी निवासी वार्ड क्रमांक 25 सतीपारा, इरानी मोहल्ला अम्बिकापुर, थाना कोतवाली को गिरफ्तार किया गया।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें