ब्रेकिंग

ऑफिसर कॉलोनी में चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार, दो बाइक भी बरामद

100 जोड़े बंधे परिणय सूत्र में बंधे

शासकीय महाविद्यालय चांदनी बिहारपुर में विश्व रेड क्रॉस दिवस पर कार्यशाला संपन्न

उल्लंघन पर प्रशासन सख्त, संयुक्त टीम ने वसूला ₹3260 का जुर्माना

पचिरा में पंचमुखी हनुमान जी की प्राण प्रतिष्ठा संपन्न, श्रद्धालुओं ने लिया कुरीतियों को त्यागने का संकल्प

सूचना

: 17 दिसम्बर को मनाया जाएगा गौरव दिवस...दी जाएगी योजनाओं और उपलब्धियों की जानकारी...

Admin

Thu, Dec 15, 2022

सूरजपुर. 17 दिसंबर को राज्य सरकार के चार वर्ष पूरे होने पर छत्तीसगढ़ गौरव दिवस मनाया जाएगा। सूरजपुर ज़िले में छत्तीसगढ़ गौरव दिवस के तहत सभी कार्यक्रमों का आयोजन बेहतरीन तरीके से करने की तैयारियां सुनिश्चित करने कलेक्टर ने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में बैठक लेकर जिला स्तरीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए हैं। बैठक में बताया कि 17 दिसंबर को प्रातः 11 बजे मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल द्वारा जनता के नाम संदेश दिया जाएगा, जिसके प्रसारण के लिए सभी कार्यक्रम स्थलों पर आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि 17 दिसंबर को जिले के सभी गौठानों में प्रातः 11 बजे किसानों, गौठान समिति के अध्यक्ष एवं सदस्यगण, पशुपालकों, भूमिहीन मजदूरों, जनप्रतिनिधियों, राजीव युवा मितान क्लब के सदस्यों सहित स्थानीय निवासियों को आमंत्रित किया जाए एवं शासन की विगत चार वर्षों की विभिन्न योजनाओं एवं उपलब्धियों की जानकारी दी जाए। इसी प्रकार दोपहर 03 बजे प्राथमिक सहकारी सोसायटी परिसर, धान खरीदी केन्द्रों पर किसानों को आमंत्रित कर शासन की कृषि संबंधी प्रमुख योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराते हुए प्रचार-प्रसार किया जाए। वन क्षेत्रों में भी प्रातः 11 बजे तेन्दूपत्ता संग्रहण केन्द्रों एवं वनोपज प्रबंधन समिति के कार्यालय स्थलों पर भी किसानों एवं मजदूरों हेतु संचालित योजनाओं की जानकारी देते हुए प्रचार-प्रसार किया जाए। कलेक्टर ने छत्तीसगढ़ गौरव दिवस मनाए जाने के संबंध में पहले से मैदानी स्तर पर व्यापक प्रचार-प्रसार करने और मुनादी कराने के निर्देश भी दिए है। इसके अलावा जिले के सभी संचालित हाट बाजार स्थलों और नगरीय क्षेत्रों में वार्ड स्थल पर कार्यक्रम का आयोजन किया जाए। उन्होंने कहा कि सभी कार्यक्रम स्थलों पर मुख्यमंत्री का राज्य की जनता के नाम संदेश प्रसारण के श्रवण के लिए टीवी ,रेडियो जैसी जरूरी व्यवस्था, बैनर, पोस्टर, दिवाल लेखन, पेयजल, सुरक्षा उपाय किया जाना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
       

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें