ब्रेकिंग

'अर्नव' चक्रवात की आहट से चांदनी बिहारपुर में किसानों की बढ़ी चिंता, प्रशासन ने 24 घंटे का कंट्रोल रूम किया स्थापित

प्रतापपुर में 1.86 हेक्टेयर सरकारी जमीन का ‘खेल’, कानून के मुंह पर तमाचा!

ओड़गी में खुली नई शराब दुकान, टारगेट के चक्कर में आबकारी विभाग का ‘रंगीन’ कारनामा!

खेतों में लहलहा रही धान की फसल, ऑनलाइन रिकॉर्ड में रकबा शून्य, पटवारी हड़ताल से किसानों पर गहराया संकट

गुरुजी ‘महुआ रस’ के नशे में धरती माता की गोद में लीन, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा!

सूचना

: 2 टन कबाड़ लोड पिकअप वाहन सहित एक गिरफ्तार...

Admin

Fri, Feb 3, 2023

सूरजपुर. विश्रामपुर पुलिस ने चोरी का 2 टन कबाड़ सहित एक आरोपी को गिरफ्तार किया है. आज ग्राम गांगीकोट शक्ति ड्रगलाईन के पास एक पिकअप वाहन में एसईसीएल का पुराना मशीनरी लोहे का कबाड़ भरने की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची जहां शक्ति ड्रगलाईन के समीप नर्सरी के झाड़ियों में एक पिकअप वाहन क्रमांक यूपी 64 एटी 4587 खड़ा दिखा और चालक सीट पर बैठे व्यक्ति के द्वारा वाहन को स्टार्ट करने की कोशिश करने के दौरान उसे धरदबोचा गया। पूछताछ पर उस व्यक्ति ने अपना नाम राजू देवांगन बताया जिससे पिकअप वाहन में लोड़ कबाड़ के संबंध में दस्तावेज की मांग किए जाने पर कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं करने पर कबाड़ 2 टन कीमत करीब 25 हजार रूपये एवं परिवहन में प्रयुक्त पिकअप वाहन को जप्त कर धारा 41(1-4)/379 भादसं. के तहत कार्यवाही कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें