ब्रेकिंग

कुबेरपुर कांड पर मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े का रौद्र रूप, पुलिस अफसरों को लगाई फटकार

खेत में घास काट रही महिला का पंजा कटकर अलग, विभाग बोला—'नियम देखेंगे'

प्रतिष्ठित पीआरए ग्रुप के फ्लैट में घुसा चोर, वारदात CCTV में कैद; पहचान बताने वाले को ₹5,000 का नकद इनाम

खाकी की साख बीच सड़क हांफी, गश्त छोड़ जवानों ने लगाया ‘जोर लगा के हईशा!’

क्रेशर प्लांट में आगजनी और चक्काजाम कर शव रोकने के मामले में 6 आरोपी गिरफ्तार

सूचना

: *216 पाव अवैध अंग्रेजी शराब के साथ एक व्यक्ति को थाना रामानुजनगर पुलिस ने किया गिरफ्तार।

Admin

Fri, Mar 8, 2024

विशाल पटेल✍️

*सूरजपुर।* उप पुलिस महानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री एम.आर.आहिरे (भा.पु.से.) ने अवैध कारोबार के विरूद्ध जीरो टारलेस की नीति अपनाते हुए नशे के कारोबार से जुडे लोगों के विरूद्ध सख्त कार्यवाही करने के निर्देश दिए है जिसके बाद से ही थाना-चौकी की पुलिस के क्षेत्र में सक्रिय मुखबीर का जाल बिछाए हुए है। इसी तारतम्य में दिनांक 08.03.2024 को थाना रामानुजनगर पुलिस को मुखबीर से सूचना मिला कि ग्राम तेजपुर का सुरेन्द्र प्रकाश साहू ददउ कालोनी में एक व्यक्ति के किराये के मान में अपने कब्जे में भारी मात्रा में अवैध अंग्रेजी शराब बिक्री करने हेतु रखा है। मुखबीर सूचना की तस्दीकी व कार्यवाही के लिए थाना रामानुजनगर पुलिस मौके पर पहुंची और विधिवत रेड कार्यवाही के दौरान सुरेन्द्र प्रकाश साहू पिता भैयाराम साहू उम्र 25 वर्ष ग्राम तेजपुर थाना रामानुजनगर मिला जिसके कब्जे से अंग्रेजी शराब मेकडावल नंबर वन- 72 पाव, गोवा विस्की 144 पाव कुल 216 पाव (कुल 38 लीटर 880 एमएल) कुल कीमत 31680 रूपये का पाए जाने पर धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया। इस कार्यवाही में थाना प्रभारी रामानुजनगर प्रकाश राठौर, एएसआई मनोज पोर्ते, बिसुनदेव पैंकरा, प्रधान आरक्षक हंसराम कनेडिया, सुशील तिवारी, आरक्षक महेन्द्र प्रताप सिंह, विकास पटेल, कौशलेन्द्र सिंह, अमलेश्वर सिंह व दीपक यादव सक्रिय रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें