ब्रेकिंग

निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर 5 सितंबर तक, अब तक 1944 मरीजों की जांच

साहब की दबंगी, सफाईकर्मियों पर बरसाए 'प्रशासनिक' थप्पड़

बोल बम' के जयघोष से गुंजायमान होगी सूरजपुर नगरी,16अगस्त को ऐतिहासिक जमड़ी धाम के लिए प्रस्थान करेगी भव्य कांवड़ पदयात्रा

सूरजपुर में विश्व आदिवासी दिवस पर दिखा भव्य नजारा, पर चरमराई यातायात व्यवस्था और DJ के शोर से लोग रहे परेशान

एडवेंचर स्पोर्ट्स’बना पुरानपारा स्कूल, टपकती छत और गिरते प्लास्टर के बीच 38 मासूमों की 'साहसिक' पढ़ाई!

सूचना

: 27वें राज्य स्तरीय टेबल टेनिस एवं तीरंदाजी प्रतियोगिता आयोजित

Admin

Thu, Aug 2, 2018
प्रवेश गोयल सूरजपुर- जिले के बसदेई स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय में आयोजित 2 दिवसीय 27वें राज्य स्तरीय टेबल टेनिस एवं तीरंदाजी प्रतियोगिता का आयोजन जिपं सीईओ संजीव कुमार झा, डीईओ आरके सिंह, डिप्टी कलेक्टर रवि कुमार की उपस्थिति में किया गया। कार्यक्रम की शुरुवात विद्या की देवी मॉ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर किया गया। कार्यक्रम में उपस्थिति गणमान्यजनों का गर्मजोषी के साथ पुष्पगुच्छ दे कर स्वागत किया गया। इस दौरान विद्यालय के प्राचार्य देवेन्द्र कुमार साहू अपने स्वागत भाषण में माननीय अतिथियों का विद्यालय में स्वागत करते हुए अपना अभार प्रकट किया। प्राचार्य डीके साहू के द्वारा जीत हासिल किए हुए खिलाड़ियों को भविष्य में भी निरंतर जीतने की शुभकामनाए देते हुए पराजित खिलाड़ियों का उत्साह वर्धन किया। तो वहीं सीमा कुमारी अंग्रेजी षिक्षिका का उत्साह वर्धन भाषण सराहनीय रहा। इस राज्य स्तरीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता में बालक वर्ग अडंर 19 में साहिल कोषरिया, रायपुर, अडंर 17 में राहुल जाम्बुलकर राजनान्दगॉव, अडंर 14 में नागेष्वर साहू रायपुर प्रथम विजेता रहे एवं बालिका वर्ग में अडंर 19 में प्रीति साहू बिलासपुर, अडंर 17 रेष्मी बघेल राजनान्दगॉव, अडंर 14 में नीलू जयसवाल रायपुर प्रथम विजेता रही। राज्य स्तरीय तीरंदाजी बालक वर्ग अडंर 19 में संतोष बघेल, कांकेर, अडंर 17 में सुभाष सिंह वारकन्डे,, सूरजपुर, अडंर 14 में आदित्य गुप्ता, सूरजपुर एवं बालिका वर्ग में अडंर 19 प्रांजल यादव, बस्तर, अडंर 17 में शैली सिंह बस्तर, अडंर 14 में ललिता राजवाडे़ सूरजपुर प्रथम विजेता रहे। इस दौरान विषिष्ट अतिथियों द्वारा प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त खिलाड़ियों का मेडल एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम में विद्यालय की छात्राओं ने पूर्वोत्तर भारत के असम राज्य के प्रसिद्ध लोक नृत्य बीहू का सुन्दर प्रदर्षन किया जिसने अतिथिओं का मन हर लिया। माननीय मुख्य अतिथि महोदय एवं जिला षिक्षा अधिकारी का उद्बोधन खेल भावना से ओत-प्रोत एवं उत्साह वर्धक था। कार्यक्रम का समापन अतिथियों को स्मृति चिन्ह प्रदान कर एवं धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के प्राचार्य,शिक्षक वृन्द एवं छात्र-छात्राओं का विशेष योगदान रहा।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें