ब्रेकिंग

के बीच प्यासा किसान; नवगई और मोहरसोप केंद्रों में पेयजल का भारी संकट

बारातियों से भरी पिकअप पलटी, दो की मौत, कई घायल

प्रेमनगर स्वास्थ्य केंद्र में गर्भवती महिला से छेड़छाड़, आरोपी वार्ड बॉय गिरफ्तार

9 साल की मासूम से दादा ने की दरिंदगी

इलेक्ट्रॉनिक उपकरण खाक, महत्वपूर्ण दस्तावेज सुरक्षित ​

सूचना

: सूरजपुर में..चोर चुस्त..पुलिस सुस्त..आरक्षक के वाहन को ले उड़े चोर...

Admin

Thu, Jan 10, 2019

राजेश सोनी

सूरजपुर- सूरजपुर जिले मे चोरो के हौसले बुलंद है बीती रात कोतवाली थाना मे पदस्थ आरक्षक के स्कार्पियो वाहन को चोरो ने पार कर दिया,तो वही बिहारपुर चादनी मे डाक्टर के घर हुये लाखो रुपये की चोरी के मामले पुलिस हवा मे हाथ पैर मारती रही|
सूरजपुर जिले की पुलिसिग व्यस्था की बात करे तो यहाँ का हाल बेहाल है, पुलिस सुस्त तो चोर चुस्त नजर आ रहे है|बीती रात कोतवाली थाने परिसर के चुनावी सेल मे पदस्थ आरक्षक राजेश कुमार पटेल के घर के सामने खडी स्कार्पियो वाहन को चोर ले उडे|जिसकी रिपोट कोतवाली थाने मे दर्ज हुई,पुलिस आरक्षक के वाहन की चोरी की घटना से नगर मे चर्चा का विषय बना हुआ है|पहले तो चोर आम लोगो को निशाना बना कर चोरी करते रहे अब स्थिति यह बन गई है कि चोर बेखौफ होकर पुलिस विभाग के वाहनो को चोरी कर रहे है|

अगर बीते 4 महिनो की बात करे तो एक दर्जन से अधिक घरो के ताले तोडकर चोरो ने लगभग 10 लाख से अधिक रुपयो की सामान सहित नगदी चोर ले उड़े, कई ऐसे जगह है जो महज पुलिस थाने से चद कदमो की दुरी पर चोरो ने पुलिस को चुनौती देते हुये हाथ साफ किये|पुलिस लाखो की हुई चोरी के चोरो को पकडने के बजाये हवा मे हाथ पैर मारती रही| बिहारपुर चांदनी मे 4 माह पुर्व हुई लाखो की चोरी के मामले मे भी चोरो की आज तक तलाश की जा रही है|नगर में चर्चा व्याप्त है कि जिले मे पुलिस अपने मुल कर्तव्य को भूलकर शोसल मिडिया व अखबारो मे बने रहने के लिये तमाम तरह का शिविर का आयोजन कर नियम कानून की जानकारी आम जनों को देने में लगी है ताकि अपनी खुद की वाहवाही हो जबकि आम जनता अपनी सुरक्षा को लेकर चिंतित है जिस ढंग से चोरी के मामलो का खुलासा नहीं हो सका है उससे पुलिस लाख अपनी पीठ धपधपाले मगर आम जनता के सामने उसकी छवि सुधरती नहीं दिख रही है|


नगर पुलिस अधिक्षक डी के सिह बताया कि वाहन चोरी के मामले में चोरो को जल्दी ही पकड लिया जायेगा, साथ ही लगातार गस्त पेट्रोलिंग की बात बताते हुए बिहारपुर चांदनी में हुई चोरो को भी तलाश कर जल्दी खुलासा करने की बात कही|

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें