ब्रेकिंग

के बीच प्यासा किसान; नवगई और मोहरसोप केंद्रों में पेयजल का भारी संकट

बारातियों से भरी पिकअप पलटी, दो की मौत, कई घायल

प्रेमनगर स्वास्थ्य केंद्र में गर्भवती महिला से छेड़छाड़, आरोपी वार्ड बॉय गिरफ्तार

9 साल की मासूम से दादा ने की दरिंदगी

इलेक्ट्रॉनिक उपकरण खाक, महत्वपूर्ण दस्तावेज सुरक्षित ​

सूचना

: 52 वर्ष मे 53 बार रक्तदान करने वाले रेड क्रॉस सोसाइटी ने किया सम्मान, बजरंग गर्ग 29 साल से कर रहे रक्तदान...

Admin

Sun, Aug 25, 2024

सौरभ द्विवेदी

सूरजपुर. जिला कार्यालय के कलेक्ट्रेट सभा कक्ष में हुई रेड क्रॉस सोसाइटी की समीक्षा बैठक में जिले के जागरूक व मानव सेवा को समर्पित व्यवसायी बजरंग गर्ग को उनके 52 वर्ष की उम्र में 53 बार रक्तदान करने के लिए राज्य रेड क्रॉस सोसाइटी मुख्य कार्यपालन अधिकारी सह जनरल सेक्रेटरी  एम के राऊत ने सम्मानित किया गया। बजरंग गर्ग को सम्मानित करते हुए श्री राऊत ने अपने वक्तव्य में कहा कि वक्त के हर क्षण की तरह ही रक्त का प्रत्येक कण अमूल्य होता है। रक्तदान से जुड़ना, मानवता के हित में काम करना है। रेड क्रॉस सोसाइटी द्वारा प्रदान की गई जानकारी के अनुसार बजरंग गर्ग जिले में निवासरत किसी भी नागरिक की तुलना में सर्वाधिक बार रक्तदान  किया है। श्री गर्ग ने बताया कि वो पिछले 29 साल से अपनी क्षमता और दूसरों की आवश्यकता के अनुरूप रक्तदान करते आए हैं। वो इस कार्य से कैसे जुड़े यह उनके लिए बता पाना कठिन है,परंतु परिवार में मानव सेवाभाव हमेशा से प्राथमिकता रही है जो कि इस कार्य के साथ जुड़ाव का एक कारण है। उन्होंने यह भी बताया कि उनके द्वारा प्रत्येक विश्व रक्तदान दिवस पर रक्तदान किया गया है। इसके साथ ही वो हमेशा से ही दूसरों को भी रक्तदान, मानव कल्याण के  कार्य के लिए जागरुक करते आ रहे हैं। 

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें