: 736 क्विंटल धान जप्त..कोचियों के साथ अवैध धान खपाने वालों पर कार्यवाही..
Admin
Thu, Jan 3, 2019
सूरजपुर-कलेक्टर सूरजपुर के0सी0 देवसेनापति की अध्यक्षता में संयुक्त जिला कार्यालय के सभाकक्ष में राजस्व विभाग, खाद्य विभाग, मण्डी विभाग, कृषि विभाग, केन्द्रीय सहकारी बैंक, सहकारी संस्थाएं, नागरिक आपूर्ति निगम व विपणन संघ के अधिकारियों की धान खरीदी हेतु समीक्षा बैठक संपन्न हुई। बैठक में कलेक्टर देवसेनापति ने धान खरीदी में कोचियों द्वारा अवैध धान खपाने की संभावना को देखते हुए समस्त खरीदी केन्द्रों की जांच के कड़े निर्देश दिये। इसी से जिले में अलग-अलग विभाग की संयुक्त टीम मुस्तेदी से सक्रीय हो खरीदी केन्द्रों से लेकर सीमावर्ती क्षेत्रों से आने वाले वाहनो की जांच संयुक्त टीम द्वारा की गई । खाद्य अधिकारी सूरजपुर व जिला विपणन अधिकारी के द्वारा मानी खरीदी केन्द्र की जांच की गई, जिसमें प्रशोत्तम/दुहन निवासी पोड़ी सूरजपुर के द्वारा टोकन क्रमांक टीके 39001602181900889 पर 185 क्विंटल धान, राधेश्याम/रामसुमेर निवासी डेडरी के द्वारा लाये 102 क्विंटल धान एवं किसान बलदेव/मीठाई निवासी भरतपुर के द्वारा 105 क्विंटल धान को फर्जी टोकन की आशंका पर मानी केन्द्र में नामांकित कृषि विस्तार अधिकारी को उक्त तीनों किसानों की विस्तृत अंतिम स्तर तक जांच करने आदेशित किया गया। इसके साथ ही विरेन्द्र गुप्ता/शिवश्ंाकर निवासी सलका द्वारा लाए गए 200 बोरी धान को अमानक होने व उक्त व्यक्ति के कोचिया होने की आशंका पर जप्त किया गया है। इसके साथ ही खरीदी केन्द्रो में टोकन कटाये हुए किसानों के नाम पर कोचिया/बिचैलियों के धान खपाने के संदेह पर तहसीलदारों व खाद्य निरीक्षक की संयुक्त टीम द्वारा उनके खलिहानों में पहुॅचकर जांच कर सत्यापन किया जा रहा है। जिसमें ओड़गी क्षेत्र में तहसीलदार सुरेश राॅय व खाद्य निरीक्षक कमलेश पटेल के द्वारा तथा सूरजपुर सिलफिली क्षेत्र में नायब तहसीलदार गरिमा ठाकुर के द्वारा किसानों के टोकन अनुसार खलिहानों की जांच की गई। अनुविभागीय अधिकारी राजस्व सूरजपुर व सहा. खाद्य अधिकारी सूरजपुर के द्वारा सूरजपुर धान खरीदी केन्द्रों की जांच की गई, जिसमें कोरिया/पटना से ड्राइवर नारद सिंह के द्वारा टेªक्टर में लाए गए 120 बोरी धान अवैध खपाने के उद्देश्य से लाये जाने की आशंका पर जप्त किया गया है। धान खरीदी केन्द्र गणेशपुर की जाचं में सीताराम राजवाडे़ समिति प्रबंधक गणेशपुर से 130 बोरी धान क्रय किया हुआ नया व पुराना मिश्रित होने व समिति के भृत्य रविशंकर राजवाडे़ से 68 बोरी अमानक धान जप्त किया गया एवं अशोक कुमार साहू निवासी पवनपुर द्वारा 120 बोरी धान विक्रय हेतु लाया हुआ जो अमानक व कोचियां होने की आशंका पर जप्त किया गया है। इसी के साथ अनुविभागीय अधिकारी प्रतापपुर व खाद्य निरीक्षक प्रतापपुर द्वारा धान खरीदी केन्द्र दवनकरा की जांच की गई। जिसमें कृषक जगदेव/अम्मेलाल निवासी सेमराखुर्द, पोड़ी द्वारा लाये गये धान को दर्ज रकबे से अधिक होने पर 34 बोरे धान को जप्त किया गया है। अन्य टीम खाद्य व मंडी के अधिकारीयों द्वारा जांच मंे समिति भैयाथान में बिना टोकन काटे किसानों से धान खरीदी करते पाये जाने एवं खरीदी किये गये धान की जांच करने पर अमानक होना पाया गया साथ ही थोक व्यापारी सुशील कुमार अग्रवाल के पास स्टाॅक से अधिक 250 बोरी धान लगभग 100 क्विंटल धान अधिक पाये जाने पर मण्डी शुल्क वसूली की कार्यवाही की गई तथा थोक व्यापारियों को स्टाॅक संधारण करने निर्देशित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन