ब्रेकिंग

ब्रांडेड शोरूमों के भ्रामक प्रचार के खिलाफ सराफा व्यापारियों ने सौंपा ज्ञापन, 'समान नीति' और सख्त नियमों की मांग

निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर 5 सितंबर तक, अब तक 1944 मरीजों की जांच

साहब की दबंगी, सफाईकर्मियों पर बरसाए 'प्रशासनिक' थप्पड़

बोल बम' के जयघोष से गुंजायमान होगी सूरजपुर नगरी,16अगस्त को ऐतिहासिक जमड़ी धाम के लिए प्रस्थान करेगी भव्य कांवड़ पदयात्रा

सूरजपुर में विश्व आदिवासी दिवस पर दिखा भव्य नजारा, पर चरमराई यातायात व्यवस्था और DJ के शोर से लोग रहे परेशान

सूचना

FIR : 9 आरोपी गिरफ्तार,चोरी के शक पर गंजा कर जुलूस निकालने पर

Rajesh Soni

Fri, Apr 24, 2026

सूरजपुर. चोरी के शक पर युवक का सर मुंडवा कर जूते की माला पहनाकर,चोर लिखी तख्ती लगाकर पूरे गांव में जुलूस निकालने के मामला में पुलिस ने अपराध दर्ज कर 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। बीते दिन  गुरुवार को दोपहर में रामानुजनगर थाना क्षेत्र के ग्राम कल्याणपुर निवासी मोहम्मद रहमान ताज को ग्राम पस्ता के विश्वनाथ सिंह व अन्य लोग बुलाकर सोलर पैनल का तार को चोरी किए हो कहकर गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी देते हुए मारपीट कर अर्धनग्न कर बाल काटकर,जूते की माला पहनाकर गांव में घुमाया गया था। जिसकी शिकायत पर रामानुजनगर थाने में धारा 296, 351(3), 115(2), 191(2), 133, 126, 74 बीएनएस के तहत मामला पंजीबद्ध करते हुए आरोपी विश्वनाथ सिंह  42 वर्ष, गोलचंद राजवाड़े 33 वर्ष, पूरन राम प्रजापति 42 वर्ष, रामसाय सिंह 54 वर्ष, कलेश्वर राम 45 वर्ष, बालसाय राजवाड़े 59 वर्ष, भज्जू सिंह 76 वर्ष, हीरासाय राजवाड़े 35 वर्ष एवं हरवंश राजवाड़े  37 वर्ष सभी निवासी ग्राम पस्ता, थाना रामानुजनगर को पकड़ा। पूछताछ पर सभी ने जुर्म स्वीकार किया है जिन्हें गिरफ्तार कर वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें