ब्रेकिंग

क्रेशर प्लांट में आगजनी और चक्काजाम कर शव रोकने के मामले में 6 आरोपी गिरफ्तार

छलनी सड़क पर डामर की लीपापोती, सुगम सफर का दावा या बजट ठिकाने लगाने का खेल?

बस स्टैंड पर 'इंसास' लावारिस, सो गए दुर्ग के जांबाज!"

"खाकी सोई बेखबर, पास में 'रायफल' लाचार... जब जाम से छलका जनता का पहरेदार!"

राख के नीचे सुलगता आक्रोश, पुलिस की धरपकड़ शुरू, निर्दोष फंसे तो थाने के घेराव का अल्टीमेटम

सूचना

मानवता शर्मसार : जंगल किनारे सुनसान जगह पर बोरे में बंद मिला नवजात, रोने की आवाज पर ग्रामीणों ने देखा,पहुचाया अस्पताल...

Rajesh Soni

Sat, Jan 31, 2026

सूरजपुर. सूरजपुर जिले के बैजनाथपुर के पास जगंल के रास्ते सड़क किनारे एक दिन का नवजात शिशु लावारिस हालत में बोरे में बंद और कंबल से लपेटा मिला। मामला ओडगी थाना क्षेत्र के बैजनाथपुर गांव का है जहाँ सड़क किनारे जंगल के पास नवजात शिशु के रोने की आवाज आई, ग्रामीणों ने रुक कर देखा तो एक बोरे में बंद नवजात शिशु रो रहा था। जिसे स्थानीय चिकित्सा केंद्र ले जाया गया जहां से नवजात को भैयाथान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां डाक्टरों ने बताया कि नवजात स्वस्थ है लड़का है। जिसे एहतियातन सूरजपुर जिला चिकित्सालय में भर्ती किया गया है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें