ब्रेकिंग

प्रतिष्ठित पीआरए ग्रुप के फ्लैट में घुसा चोर, वारदात CCTV में कैद; पहचान बताने वाले को ₹5,000 का नकद इनाम

खाकी की साख बीच सड़क हांफी, गश्त छोड़ जवानों ने लगाया ‘जोर लगा के हईशा!’

क्रेशर प्लांट में आगजनी और चक्काजाम कर शव रोकने के मामले में 6 आरोपी गिरफ्तार

छलनी सड़क पर डामर की लीपापोती, सुगम सफर का दावा या बजट ठिकाने लगाने का खेल?

बस स्टैंड पर 'इंसास' लावारिस, सो गए दुर्ग के जांबाज!"

सूचना

लापरवाही : डिजिटल सेवाओं में लापरवाही पर हुई कार्रवाई

Pappu Jayswal

Fri, Jan 9, 2026

86 सीएससी बंद,500 निष्क्रिय आईडी पर गिरेगी गाज..

सुरजपुर     जिले में संचालित कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) द्वारा निर्धारित मानकों की अवहेलना किए जाने पर सीएससी मुख्यालय, नई दिल्ली के निर्देश पर कड़ी कार्रवाई की गई है। जिले में आम जनता को डिजिटल और सरकारी सेवाएं उपलब्ध कराने वाले कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) अब प्रशासन की कड़ी निगरानी में आ गए हैं। जिले में सीएससी व्यवस्था की व्यापक समीक्षा और फील्ड वेरिफिकेशन के बाद कड़ी कार्रवाई करते हुए 86 सीएससी सेंटर बंद कर दिए गए हैं, इसके साथ ही 500 से अधिक ऐसे सीएससी संचालकों की पहचान की गई है, जो लंबे समय से निष्क्रिय पाए गए हैं। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि इन सभी निष्क्रिय सीएससी आईडी को भी चरणबद्ध तरीके से बंद किया जाएगा। सीएससी सुरजपुर के जिला प्रबंधक एन. डी.तिवारी ने बताया कि निरीक्षण के दौरान कई केंद्र बिना स्थायी एवं निर्धारित पते के संचालित पाए गए। कुछ संचालकों द्वारा एक ही आईडी का उपयोग विभिन्न स्थानों पर किया जा रहा था। इसके अतिरिक्त कई केंद्रों पर सरकार द्वारा अनिवार्य रूप से निर्धारित कॉमन ब्रांडिंग, बैनर,सूची एवं रेट चार्ट नहीं पाए गए।
वही जिला प्रबंधक ने स्पष्ट किया है कि भविष्य में केवल वही कॉमन सर्विस सेंटर संचालित होंगे, जो सभी निर्धारित नियमों एवं शर्तों का पूर्ण अनुपालन करेंगे। प्रत्येक केंद्र का स्थायी कार्यालय होना अनिवार्य है। बैनर एवं सूची को निर्धारित प्रारूप में फ्रेम कराकर लगाना होगा, जिसमें स्टेट लोगो एवं सीएससी का नाम स्पष्ट रूप से अंकित हो।सभी वीएलई के लिए पुलिस सत्यापन प्रमाण पत्र जमा करना अनिवार्य किया गया है। साथ ही सभी लेन-देन प्रतिदिन सीएससी पोर्टल के माध्यम से ही किए जाने के निर्देश दिए गए हैं।जिन कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) की आईडी बंद की गई है, उन्हें आवश्यक सुधार कर सभी मानकों को पूर्ण करने के बाद जिला प्रबंधक से संपर्क करने का निर्देश दिया गया है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें