ब्रेकिंग

ब्रांडेड शोरूमों के भ्रामक प्रचार के खिलाफ सराफा व्यापारियों ने सौंपा ज्ञापन, 'समान नीति' और सख्त नियमों की मांग

निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर 5 सितंबर तक, अब तक 1944 मरीजों की जांच

साहब की दबंगी, सफाईकर्मियों पर बरसाए 'प्रशासनिक' थप्पड़

बोल बम' के जयघोष से गुंजायमान होगी सूरजपुर नगरी,16अगस्त को ऐतिहासिक जमड़ी धाम के लिए प्रस्थान करेगी भव्य कांवड़ पदयात्रा

सूरजपुर में विश्व आदिवासी दिवस पर दिखा भव्य नजारा, पर चरमराई यातायात व्यवस्था और DJ के शोर से लोग रहे परेशान

सूचना

कार्रवाई : सड़क किनारे अतिक्रमणकारियों पर कार्रवाई,अतिक्रमण हटाकर यातायात व्यवस्था सुचारू की गई..

Rajesh Soni

Fri, Jan 9, 2026

सूरजपुर. नगर पंचायत प्रेमनगर में सड़कों पर यातायात बाधित करने वाले अवैध ठेला-गुमटी एवं दुकानों को व्यवस्थित करने हेतु आज कार्रवाई की गई। इस दौरान साप्ताहिक बाजार एवं सड़क किनारे अवैध रूप से अतिक्रमण कर व्यवसाय करने वाले सब्जी, मछली एवं मुर्गा विक्रेताओं सहित ठेला-गुमटी लगाकर मुख्य सड़क को बाधित करने वाले दुकानदारों को समझाइश दी गई।कार्रवाई के दौरान सड़क किनारे अतिक्रमण कर व्यापार कर रहे दुकानदारों को निर्धारित स्थान पर स्थानांतरित कराया गया, ताकि आम नागरिकों को आवागमन में किसी प्रकार की असुविधा न हो और यातायात व्यवस्था सुचारू बनी रहे। अधिकारियों द्वारा व्यापारियों से अपील की गई कि वे केवल निर्धारित स्थलों पर ही व्यवसाय करें और भविष्य में सड़क पर अतिक्रमण न करें। इस कार्रवाई में नगर पंचायत के मुख्य नगरपालिका अधिकारी एवं कर्मचारी, थाना प्रभारी एवं थाना स्टाफ, जनप्रतिनिधिगण के साथ बड़ी संख्या में आम नागरिक उपस्थित रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें