ब्रेकिंग

ब्रांडेड शोरूमों के भ्रामक प्रचार के खिलाफ सराफा व्यापारियों ने सौंपा ज्ञापन, 'समान नीति' और सख्त नियमों की मांग

निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर 5 सितंबर तक, अब तक 1944 मरीजों की जांच

साहब की दबंगी, सफाईकर्मियों पर बरसाए 'प्रशासनिक' थप्पड़

बोल बम' के जयघोष से गुंजायमान होगी सूरजपुर नगरी,16अगस्त को ऐतिहासिक जमड़ी धाम के लिए प्रस्थान करेगी भव्य कांवड़ पदयात्रा

सूरजपुर में विश्व आदिवासी दिवस पर दिखा भव्य नजारा, पर चरमराई यातायात व्यवस्था और DJ के शोर से लोग रहे परेशान

सूचना

सुरक्षा व्यवस्था को ठेंगा : जिला न्यायालय परिसर से अधिवक्ता के मुंशी की बाइक चोरी; CCTV में कैद हुआ आरोपी

Rajesh Soni

Fri, May 8, 2026

सूरजपुर। जिला न्यायालय परिसर जैसे अति-संवेदनशील क्षेत्र में दिनदहाड़े चोरी की एक दुस्साहसिक वारदात सामने आई है। बुधवार को एक अज्ञात चोर ने न्यायालय की पार्किंग से एक अधिवक्ता के मुंशी की पल्सर मोटरसाइकिल पार कर दी। विडंबना यह है कि घटनास्थल के ठीक सामने कोतवाली थाना स्थित है, फिर भी चोर बेखौफ होकर वारदात को अंजाम देकर फरार हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, एक प्रतिष्ठित अधिवक्ता के मुंशी बुधवार को रोजाना की तरह अपनी बाइक पार्किंग में खड़ी कर अदालती कार्यों में व्यस्त हो गए थे। कुछ समय पश्चात जब वे वापस लौटे, तो नियत स्थान से उनकी बाइक गायब थी। काफी खोजबीन के बाद जब कोई सुराग नहीं मिला, तो मामले की सूचना पुलिस और न्यायालय प्रशासन को दी गई।

​CCTV में दिखा चोर का दुस्साहस

​पार्किंग क्षेत्र में लगे सीसीटीवी (CCTV) कैमरों की फुटेज खंगालने पर चोरी की पूरी प्रक्रिया सामने आई है। फुटेज में देखा जा सकता है कि एक संदिग्ध युवक काफी देर तक पार्किंग स्थल पर घूम रहा था। उसने पहले आसपास की गतिविधियों का जायजा लिया और फिर मौका पाकर बड़ी ही सहजता के साथ बाइक लेकर चंपत हो गया।

​सुरक्षा पर उठे गंभीर सवाल

​इस घटना ने जिला न्यायालय की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। अधिवक्ताओं ने रोष व्यक्त करते हुए कहा कि जब पुलिस थाने के नाक के नीचे स्थित न्यायालय परिसर में वाहन सुरक्षित नहीं हैं, तो आम जनता की सुरक्षा का क्या होगा? इस वारदात के बाद स्थानीय अधिवक्ताओं ने परिसर की घेराबंदी करने और सुरक्षा गार्डों की तैनाती बढ़ाने की मांग की है। फिलहाल कोतवाली पुलिस ने मामले की शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान की जा रही है और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें