ब्रेकिंग

ब्रांडेड शोरूमों के भ्रामक प्रचार के खिलाफ सराफा व्यापारियों ने सौंपा ज्ञापन, 'समान नीति' और सख्त नियमों की मांग

निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर 5 सितंबर तक, अब तक 1944 मरीजों की जांच

साहब की दबंगी, सफाईकर्मियों पर बरसाए 'प्रशासनिक' थप्पड़

बोल बम' के जयघोष से गुंजायमान होगी सूरजपुर नगरी,16अगस्त को ऐतिहासिक जमड़ी धाम के लिए प्रस्थान करेगी भव्य कांवड़ पदयात्रा

सूरजपुर में विश्व आदिवासी दिवस पर दिखा भव्य नजारा, पर चरमराई यातायात व्यवस्था और DJ के शोर से लोग रहे परेशान

सूचना

छत्तीसगढ़ गौरव सम्मान : प्राथमिक शाला चिकनी के प्रधानपाठक चंद्रिका सिंह को मिला छत्तीसगढ़ गौरव सम्मान

Pappu Jayswal

Tue, Sep 2, 2025

सूरजपुर. जिले के ओड़गी विकास खंड अन्तर्गत दूरस्थ स्कूल प्राथमिक शाला जरगापारा चिकनी के प्रधानपाठक चन्द्रिका सिंह को छत्तीसगढ़ गौरव सम्मान से सम्मानित किया गया है। चंद्रिका सिंह को छत्तीसगढ़ी लोक संस्कृति को संरक्षित संवर्धित करने में यह सम्मान प्रदान किया गया है। यह सम्मान समारोह वृंदावन सभाकक्ष सिविल लाईन रामपुर में आयोजित किया गया था। चंद्रिका सिंह को यह सम्मान मिलने से क्षेत्र समेत अपने जिला व राज्य को गौरवान्वित किया है तथा क्षेत्र में हर्ष का माहौल है।इस मौके पर मुख्य अतिथि महाराजा कमल चंद्र भंजदेव, अध्यक्षता नवीन अग्रवाल अध्यक्ष जिला पंचायत रायपुर , अति विशिष्ट अतिथि अध्यक्ष जनपद पंचायत धरसीवा सकुंतला दिलेन्द्र सेन, उपाध्यक्ष जनपद पंचायत धरसीवा दिनेश खुटे, सविता चंद्राकर सभापति उद्योग एवं सहकारिता समिति जिला पंचायत रायपुर, विशिष्ट अतिथि पद्मश्री अनूप रंजन पाण्डेय, डोमार सिंह कुंवर व निमंत्रक डाक्टर मन्नू लाल चेलक अध्यक्ष शिखर साहित्य अकादमी छत्तीसगढ़ समेत गणमान्य लोग उपस्थित रहे

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें