योजनाओं से लाभान्वित : मुख्यमंत्री ने हितग्राहियों को सामाग्री वितरण कर विभिन्न योजनाओं से किया लाभान्वित
Rajesh Soni
Sat, Mar 21, 2026
सूरजपुर. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय चैत्र नवरात्र के अवसर पर मां कुदरगढ़ी के पावन धाम पर उपस्थित हुए थे। जहां कार्यक्रम स्थल में उनके द्वारा जिले के पात्र हितग्राहियों को शासन के जनकल्याणकारी विभिन्न योजनाओं तहत सामग्री वितरित की गई। मछली पालन विभाग की ओर से मां कुदरगढ़ी आदिवासी मछुआ सहकारी समिति मर्या. ओड़गी, आदिवासी मछुआ सहकारी समिति मर्या. कालामांजन तथा नवयुवक मछुआ सहकारी समिति मर्या. दवनकरा के सदस्यों को जाल एवं अन्य आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराई जाएगी। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा इंदिरा सहारा महिला स्वयं सहायता समूह, मां शारदा आजिविका समूह को 80-80 हजार रूपये का डेमो चेक प्रदान किया गया। वहीं सक्षम योजना के तहत श्रीमती राधा यादव एवं श्रीमती देवेंद्र को स्वरोजगार हेतु 80-80 हजार के ऋण चेक के माध्यम से प्रदाय किया गया। उद्यान विभाग द्वारा 05 हितग्राहियों को ऑयल पाम योजना (फेंसिंग, अंतरवर्तीय फसल एवं रखरखाव हेतु अनुदान राशि) के तहत चेक का प्रदान किया गया। स्वास्थ्य विभाग की ओर से आयुष्मान कार्ड, वय वंदना कार्ड एवं सिकल सेल एनीमिया कार्ड उपलब्ध कराए गये। वहीं कृषि विभाग द्वारा 20 कृषक बंधुओं को स्प्रेयर पंप का वितरण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन