ब्रेकिंग

निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर 5 सितंबर तक, अब तक 1944 मरीजों की जांच

साहब की दबंगी, सफाईकर्मियों पर बरसाए 'प्रशासनिक' थप्पड़

बोल बम' के जयघोष से गुंजायमान होगी सूरजपुर नगरी,16अगस्त को ऐतिहासिक जमड़ी धाम के लिए प्रस्थान करेगी भव्य कांवड़ पदयात्रा

सूरजपुर में विश्व आदिवासी दिवस पर दिखा भव्य नजारा, पर चरमराई यातायात व्यवस्था और DJ के शोर से लोग रहे परेशान

एडवेंचर स्पोर्ट्स’बना पुरानपारा स्कूल, टपकती छत और गिरते प्लास्टर के बीच 38 मासूमों की 'साहसिक' पढ़ाई!

सूचना

देवघर कांवड़ यात्रा : बाबा बैद्यनाथ धाम कांवड़ यात्रियों के लिए युवा साथी फाउंडेशन की सराहनीय पहल, डाबर के सहयोग से भेजी गई सामग्री

Rajesh Soni

Sat, Jul 25, 2026

सूरजपुर । पवित्र श्रावण मास के अवसर पर बाबा बैद्यनाथ धाम (देवघर) की कठिन कांवड़ यात्रा पर जाने वाले शिवभक्तों की सेवा और सुविधा के लिए युवा साथी फाउंडेशन ने एक अनूठी और सराहनीय पहल की है। संस्था ने डाबर कंपनी के सहयोग से दैनिक उपयोग की आवश्यक सामग्री छत्तीसगढ़ बोल बम कल्याण संघ को प्रेषित की है, ताकि श्रद्धालुओं को यात्रा के दौरान किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

​सेवा अभियान की मुख्य विशेषताएँ

​श्रद्धालुओं की प्राथमिक आवश्यकताओं को विशेष रूप से ध्यान में रखते हुए इस अभियान के तहत कुल 57 बॉक्स राहत सामग्री भेजी गई है, जिनमें ​स्वास्थ्य और देखभाल के लिए हिंग गोली, दर्द निवारक बाम, डाबर बादाम उत्पाद, रोगन बादाम और तेल पाउच। ​दैनिक उपयोग की वस्तुएँ में टूथब्रश, टूथपेस्ट, शुद्ध शहद, बर्तन धोने का साबुन और ओडोमास (मच्छर रोधक) के साथ ​स्वच्छता एवं ताजगी के लिए हार्पिक, ओडोनील, रूम फ्रेशनर और 200 मिलीलीटर की पानी की बोतलें है।

​समाजहित और मानवीयता का संकल्प

​युवा साथी फाउंडेशन ने अपने संदेश में स्पष्ट किया है कि संस्था का मुख्य उद्देश्य केवल सामाजिक सरोकार निभाना ही नहीं, बल्कि धार्मिक एवं मानवीय आयोजनों में भी अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करना है।गौरतलब है कि श्रावण मास के दौरान लाखों श्रद्धालु कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और लंबी पैदल यात्रा तय कर बाबा भोलेनाथ के दर्शन के लिए देवघर पहुँचते हैं। शिवभक्तों की इस आध्यत्मिक और कठिन यात्रा को सुगम, सुरक्षित और आरामदायक बनाने के लिए ही यह सहयोग समर्पित किया गया है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें