ब्रेकिंग

कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में 'ऐतिहासिक' वृद्धि के खिलाफ कांग्रेस का हल्लाबोल; फूँका केंद्र का पुतला

भाजपा नेता ने कहा छवि धूमिल करने का प्रयास किया,आपसी लेनदेन को भ्रष्टाचार बताना गलत

चांदनी बिहारपुर में जनजीवन अस्त-व्यस्त; तेंदूपत्ता, ईंट और आम की फसल को भारी नुकसान..

22 लाख की फिरौती के लिए महिला का अपहरण करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार..

बिहारपुर वन परिक्षेत्र में ईंट भट्ठों की आड़ में जंगलों का सफाया, वन विभाग की 'चुप्पी' पर उठे सवाल।

सूचना

विधायक के गृहग्राम में बवाल : सब एरिया मैनेजर के साथ मारपीट के मामले में 12 पर अपराध दर्ज

Rajesh Soni

Thu, Apr 9, 2026

सूरजपुर. प्रेमनगर विधायक के गृहग्राम पटना में एसईसीएल बिश्रामपुर की आमगांव खुली खदान के रोड डायवर्सन कार्य के दौरान सब एरिया मैनेजर पर हमले और उनके वाहन में तोड़फोड़ के मामले में पुलिस ने ग्राम पटना की सरपंच सहित दर्जन भर से अधिक लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत अपराध दर्ज किया है। जानकारी के अनुसार आमगांव सब एरिया मैनेजर विजय कुमार कंपनी की सर्वे टीम के साथ खदान विस्तार के लिए रोड डायवर्सन निर्माण कार्य का मौका निरीक्षण कर रहे थे। इसी दौरान ग्राम पटना की सरपंच विमला सिंह अन्य ग्रामीणों के साथ मौके पर पहुंच शासकीय कार्य में बाधा डालते हुए विवाद शुरू कर दिया। शिकायत में बताया गया है कि ग्रामीणों ने अश्लील गाली-गलौज करते हुए हाथ-मुक्का और पत्थरों से हमला कर विजय कुमार को घायल कर दिया,साथ ही कंपनी की अधिग्रहित स्कॉर्पियो वाहन में तोड़फोड़ कर दिया। विजय कुमार की शिकायत पर सरपंच विमला सिंह,गणेश सिंह, गीता पति रामनारायण, संगीता पति विनय सिंह, सोमारी पति नंदू, पिंटू पिता शिवराम, विंदेश्वर पिता विशंभर, महादेव एक्का, विकास एक्का, हरिकेश, पत्थल सिंह, अजय एक्का सहित अन्य लोगों के नाम रिपोर्ट दर्ज कराया है। पुलिस ने इस मामले में बीएनएस की धारा 296, 115 (2), 351 (3), 121 (1), 221, 191 (1), 191 (2), 324 (2) के तहत शून्य में अपराध दर्ज कर केस डायरी जांच के लिए रामानुजनगर थाना भेज दी है। बताया जा रहा है कि बुधवार को दूसरे दिन भी प्रबंधन के अधिकारी सड़क निर्माण कार्य शुरू कराने पहुंचे, लेकिन ग्रामीणों के फिर से विरोध के चलते काम शुरू नहीं हो पाया है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें