ब्रेकिंग

कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में 'ऐतिहासिक' वृद्धि के खिलाफ कांग्रेस का हल्लाबोल; फूँका केंद्र का पुतला

भाजपा नेता ने कहा छवि धूमिल करने का प्रयास किया,आपसी लेनदेन को भ्रष्टाचार बताना गलत

चांदनी बिहारपुर में जनजीवन अस्त-व्यस्त; तेंदूपत्ता, ईंट और आम की फसल को भारी नुकसान..

22 लाख की फिरौती के लिए महिला का अपहरण करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार..

बिहारपुर वन परिक्षेत्र में ईंट भट्ठों की आड़ में जंगलों का सफाया, वन विभाग की 'चुप्पी' पर उठे सवाल।

सूचना

FIR : 3 मजदूरों की मौत के मामले में राइस मिल संचालक पर अपराध दर्ज...

Rajesh Soni

Sat, Feb 7, 2026

सूरजपुर.   जिला मुख्यालय से लगे इंडस्ट्रियल क्षेत्र नैनपुर के राइस मिल में काम करने के दौरान दीवार ढहने  से 3 मजदूरों की मौत के मामले में कोतवाली पुलिस ने राइस मिल संचालक पर अपराध दर्ज किया है। घटना 13 दिसंबर 2025 की है जब नयनपुर में स्थित मित्तल कोल्ड स्टोरेज एंड एग्रो प्रोडक्ट के राइस मिल में बोरी में चावल की भराई का कार्य चल रहा था। उसी दौरान कमजोर और जर्जर पार्टीशन दीवार अचानक भरभराकर गिर गई,जिसकी मलबे में दबकर वेद सिंह, भोजसाय एवं चुनगढ़ी गांव के विपुल  राजवाड़े की मौत हो गई थी, वहीं एक अन्य घायल मजदूर गम्भीर रूप से घायल हो गया  था। मजदूरों की मौत की सूचना पर कलेक्टर एस जयवर्धन सहित एसएसपी प्रशांत ठाकुर घटनास्थल पर पहुँच कर उन्होंने कड़े शब्दों में दोषियों पर कार्यवाही की बात कही थी। जिसके बाद जांच रिपोर्ट में यह बात सामने आई कि  कोल्ड स्टोरेज प्रबंधन द्वारा मजदूरों को किसी प्रकार के सुरक्षा उपकरण उपलब्ध नहीं कराए गए थे  साथ ही उस जर्जर दीवार के पास उनके जान को जोखिम में डालकर काम कराया जा रहा था जिसके कारण यह हादसा हुआ। इस पूरे में संचालक की लापरवाही सामने आई। बहरहाल जांच में सामने आए तथ्यों के बाद अब कोतवाली पुलिस ने मिल के संचालक संदीप अग्रवाल के विरुद्ध बीएनएस की धारा 106 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर लिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें