ब्रेकिंग

बोल बम' के जयघोष से गुंजायमान होगी सूरजपुर नगरी,16अगस्त को ऐतिहासिक जमड़ी धाम के लिए प्रस्थान करेगी भव्य कांवड़ पदयात्रा

सूरजपुर में विश्व आदिवासी दिवस पर दिखा भव्य नजारा, पर चरमराई यातायात व्यवस्था और DJ के शोर से लोग रहे परेशान

एडवेंचर स्पोर्ट्स’बना पुरानपारा स्कूल, टपकती छत और गिरते प्लास्टर के बीच 38 मासूमों की 'साहसिक' पढ़ाई!

​ '30 दिन में लाइट दो, वरना मंत्री आवास का कनेक्शन काटेंगे! आज भी अंधेरे में 38 गाँव

थाने के सामने खड़ी गाड़ी को मारी जोरदार टक्कर, रौब दिखाकर मौके से फरार

सूचना

आफत की बिजली : आकाशीय बिजली की चपेट में आने से किसान की मौत, खेत में कर रहा था काम

Rajesh Soni

Wed, Jul 29, 2026

सूरजपुर। जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम नमदगिरी में मंगलवार को आकाशीय बिजली गिरने से एक 35 वर्षीय युवक की मौत हो गई। इस आकस्मिक हादसे से मृतक के परिवार और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार विनय देवांगन 35 वर्ष आज सुबह अपने खेत में कृषि कार्य कर रहा था। इसी दौरान अचानक मौसम खराब हुआ और तेज गर्जना के साथ आकाशीय बिजली सीधे खेत में आ गिरी। इसकी चपेट में आने से विनय देवांगन गंभीर रूप से झुलस गया। केसूचना मिलते ही परिजन और ग्रामीण अस्पताल ले जाने का प्रयास किया लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही उनकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा तैयार किया और आवश्यक वैधानिक कार्रवाई पूरी करने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। इस अप्रत्याशित घटना से नमदगिरी गांव में गमगीन माहौल है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें