सड़क दुर्घटना : तिलसिवा में ट्रक और बाइक की भीषण भिड़ंत, युवक की मौके पर ही मौत
Rajesh Soni
Fri, May 8, 2026
सूरजपुर। जिला मुख्यालय से सटे ग्राम तिलसिवा में कल एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की जान चली गई। तिलसिवा पेट्रोल पंप के पास हुए इस भीषण एक्सीडेंट में बाइक सवार युवक और ट्रक के बीच आमने-सामने की जोरदार भिड़ंत हो गई, जिससे युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान शिवम मिश्रा 28वर्ष के रूप में हुई है, जो सूरजपुर के भट्टापारा का निवासी था। घटना आज सुबह की है, जब शिवम अपनी बाइक से सूरजपुर से विश्रामपुर की ओर जा रहा था। इसी दौरान विपरीत दिशा (विश्रामपुर से सूरजपुर) की ओर आ रहे एक ट्रक से उसकी सीधी भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि शिवम की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई। हादसे के तुरंत बाद ट्रक चालक वाहन को छोड़कर मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मर्ग कायम कर पंचनामा की कार्यवाही कर शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया, जहां प्रक्रिया पूरी होने के बाद पार्थिव शरीर परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को जब्त कर लिया है और फरार ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन