ब्रेकिंग

प्रतिष्ठित पीआरए ग्रुप के फ्लैट में घुसा चोर, वारदात CCTV में कैद; पहचान बताने वाले को ₹5,000 का नकद इनाम

खाकी की साख बीच सड़क हांफी, गश्त छोड़ जवानों ने लगाया ‘जोर लगा के हईशा!’

क्रेशर प्लांट में आगजनी और चक्काजाम कर शव रोकने के मामले में 6 आरोपी गिरफ्तार

छलनी सड़क पर डामर की लीपापोती, सुगम सफर का दावा या बजट ठिकाने लगाने का खेल?

बस स्टैंड पर 'इंसास' लावारिस, सो गए दुर्ग के जांबाज!"

सूचना

अंतर्राष्ट्रीय रेफरी : गौस बेग अंतर सर्विसेज वालीबॉल चैंपियनशिप सिकंदराबाद में होंगे निर्णायक...

Rajesh Soni

Sun, Nov 30, 2025

सूरजपुर. सर्विसेज स्पोर्ट्स कंट्रोल बोर्ड द्वारा 75 वीं अंतर सर्विसेज वालीबॉल चैंपियनशिप का आयोजन 1 से 5 दिसंबर सिकंदराबाद (तेलंगाना ) में किया जा रहा है जिसमें सर्विसेज के अंतर्गत इंडियन नेवी, इंडियन फोर्स एवं इंडियन आर्मी के टीमें भाग ले रही है ।यह चैंपियनशिप भारत के सर्वश्रेष्ठ चैंपियनशिप में से एक है जिसमें कई अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी इस प्रतियोगिता में शिरकत करेंगे। वालीबॉल फेडरेशन ऑफ़ इंडिया द्वारा इस चैंपियनशिप के सफल संचालन हेतु भारत से दो रेफरी को नियुक्त किया गया है जिसमें सरगुजा संभाग के एकमात्र अंतरराष्ट्रीय वॉलीबॉल रेफरी सूरजपुर जिले के मोहम्मद गौस बेग का चयन किया गया है। जो छत्तीसगढ़ राज्य का प्रतिनिधित्व करेंगे । विदित हो कि गौस बेग को अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता के साथ-साथ राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में ऑफशियटिंग करने का खासा अनुभव प्राप्त है । इस चैंपियनशिप में इंडियन सर्विसेज टीम का गठन किया जाना है । सर्विसेज टीम इस वर्ष नेशनल गेम्स में गोल्ड मेडल एवं पिछले वर्षों में सीनियर नेशनल चैंपियनशिप में भी गोल्ड एवं सिल्वर मेडल प्राप्त कर चुकी है। वर्ष 2024 में वर्ल्ड मिलिट्री वालीबॉल चैंपियनशिप ईरान में भारत की सर्विसेज टीम ने सिल्वर मेडल प्राप्त किया था। भारत की इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में निर्णायक हेतु अंतर्राष्ट्रीय रेफरी गौस बेग के चयन होने पर छत्तीसगढ़ वालीबाल संघ के प्रमुख मोहम्मद अकरम खान, सचिव हेम प्रकाश नायक छत्तीसगढ़ रेफरीज बोर्ड के चेयरमैन विनोद नायर एवं सूरजपुर वालीबाल संघ के अध्यक्ष अजय गोयल व सचिव राम शृंगार यादव ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें