ब्रेकिंग

ब्रांडेड शोरूमों के भ्रामक प्रचार के खिलाफ सराफा व्यापारियों ने सौंपा ज्ञापन, 'समान नीति' और सख्त नियमों की मांग

निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर 5 सितंबर तक, अब तक 1944 मरीजों की जांच

साहब की दबंगी, सफाईकर्मियों पर बरसाए 'प्रशासनिक' थप्पड़

बोल बम' के जयघोष से गुंजायमान होगी सूरजपुर नगरी,16अगस्त को ऐतिहासिक जमड़ी धाम के लिए प्रस्थान करेगी भव्य कांवड़ पदयात्रा

सूरजपुर में विश्व आदिवासी दिवस पर दिखा भव्य नजारा, पर चरमराई यातायात व्यवस्था और DJ के शोर से लोग रहे परेशान

सूचना

मानवता शर्मसार : कोरिया सीमा पर मानवता शर्मसार: शिव मंदिर में मिली दो माह की लावारिस मासूम, जांच में जुटी पुलिस

Rajesh Soni

Fri, May 8, 2026

सूरजपुर। सूरजपुर और कोरिया जिले की सीमा पर स्थित एक शिव मंदिर परिसर में मानवता को झकझोर देने वाला मामला सामने आया है। यहाँ नेशनल हाईवे-43 के किनारे गोबरी नदी के तट पर स्थित मंदिर में अज्ञात लोग अपनी करीब दो माह की दुधमुंही बच्ची को लावारिस हालत में छोड़कर फरार हो गए। मासूम की रुलाई सुनकर स्थानीय लोगों को घटना की जानकारी हुई, जिसके बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, गोबरी नदी के समीप स्थित शिव मंदिर में दर्शनार्थियों और स्थानीय लोगों ने सुबह एक बच्ची के रोने की आवाज सुनी। जब लोग आवाज की दिशा में पहुंचे, तो वहाँ एक नवजात बच्ची को अकेले पड़े देख दंग रह गए। स्थानीय नागरिकों ने बिना विलंब किए इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी।

​​प्रारंभिक जांच में पुलिस यह अंदेशा जता रही है कि मासूम को संभवतः देर रात या तड़के अंधेरे का फायदा उठाकर मंदिर परिसर में छोड़ा गया होगा। बच्ची की उम्र लगभग दो माह आंकी जा रही है। गनीमत रही कि समय रहते लोगों की नजर बच्ची पर पड़ गई, जिससे वह सुरक्षित है। ​सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और बच्ची को अपनी सुरक्षा में लेकर तत्काल चिकित्सकीय सहायता उपलब्ध कराई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने अज्ञात माता-पिता या परिजनों के खिलाफ जांच शुरू कर दी है।​ हाईवे के किनारे इस तरह एक मासूम को लावारिस छोड़ने की घटना ने लोगों के बीच भारी आक्रोश पैदा कर दिया है। कलयुगी माता-पिता के इस कृत्य की हर तरफ निंदा हो रही है। फिलहाल बच्ची को प्रशासन के संरक्षण में भेज दिया गया है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें