ब्रेकिंग

ब्रांडेड शोरूमों के भ्रामक प्रचार के खिलाफ सराफा व्यापारियों ने सौंपा ज्ञापन, 'समान नीति' और सख्त नियमों की मांग

निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर 5 सितंबर तक, अब तक 1944 मरीजों की जांच

साहब की दबंगी, सफाईकर्मियों पर बरसाए 'प्रशासनिक' थप्पड़

बोल बम' के जयघोष से गुंजायमान होगी सूरजपुर नगरी,16अगस्त को ऐतिहासिक जमड़ी धाम के लिए प्रस्थान करेगी भव्य कांवड़ पदयात्रा

सूरजपुर में विश्व आदिवासी दिवस पर दिखा भव्य नजारा, पर चरमराई यातायात व्यवस्था और DJ के शोर से लोग रहे परेशान

सूचना

ग्रीष्मकालीन अवकाश : गर्मी के मद्देनजर जिले में ग्रीष्मकालीन अवकाश 20 से बंद रहेंगे स्कूल 

Rajesh Soni

Sat, Apr 18, 2026

सूरजपुर.प्रदेश में पड़ रही भीषण गर्मी एवं लू के कारण छात्रों के स्वास्थ्य  पर पड़ने वाले प्रतिकूल प्रभाव को दृष्टिगत रखते हुए कलेक्टर एस. जयवर्धन ने जिले के समस्त शासकीय, अनुदान प्राप्त, गैर अनुदान प्राप्त एवं अशासकीय शालाओं हेतु आदेश जारी किया है, जिसके तहत ग्रीष्मकालीन अवकाश 20 अप्रैल  से 15 जून तक घोषित किया है।उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ शासन स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा पूर्व में ग्रीष्मकालीन अवकाश 1 मई  से 15 जून तक घोषित किया गया था। किंतु वर्तमान में प्रदेश में पड़ रही असामान्य गर्मी एवं लू की स्थिति को देखते हुए राज्य शासन के निर्देशानुसार अवकाश में आंशिक संशोधन करते हुए इसे पूर्व निर्धारित तिथि से 10 दिन पहले अर्थात 20 अप्रैल से प्रभावी कर दिया गया है।  यह अवकाश आदेश शिक्षकों पर लागू नहीं होगा। जिला शिक्षा अधिकारी, समस्त विकासखंड शिक्षा अधिकारियों एवं जिले के समस्त प्राचार्य, प्रधान पाठकों को आदेश का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें