ब्रेकिंग

कुबेरपुर कांड पर मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े का रौद्र रूप, पुलिस अफसरों को लगाई फटकार

खेत में घास काट रही महिला का पंजा कटकर अलग, विभाग बोला—'नियम देखेंगे'

प्रतिष्ठित पीआरए ग्रुप के फ्लैट में घुसा चोर, वारदात CCTV में कैद; पहचान बताने वाले को ₹5,000 का नकद इनाम

खाकी की साख बीच सड़क हांफी, गश्त छोड़ जवानों ने लगाया ‘जोर लगा के हईशा!’

क्रेशर प्लांट में आगजनी और चक्काजाम कर शव रोकने के मामले में 6 आरोपी गिरफ्तार

सूचना

बैठक : लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, जल संसाधन व क्रेडा विभाग की मासिक समीक्षा बैठक...

Pappu Jayswal

Thu, Jul 3, 2025

सूरजपुर.   लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, जल संसाधन विभाग व क्रेडा की मासिक समीक्षा बैठक जिला संयुक्त कार्यालय के सभाकक्ष में ली गई। जिसमें कलेक्टर एस.जयवर्धन ने जल जीवन मिशन अंतर्गत परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने कैलेण्डर अधारित कार्ययोजना बनाकर प्रगतिरत कार्याे को शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश दिये। इसके साथ ही उन्होंने कार्यपालन अभियंता को स्पष्ट किया कि कोई भी कार्य अप्रारंभ की स्तिथि मे ना हो। उन्होंने ठेकेदारों के कार्य को ट्रैक करने हेतु उपस्थित उप अभियंताओं को निर्देश दिये और कार्य टाइम लाइन मे हो इस बात पर विशेष ध्यान दें।
 बैठक में सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि निर्माणाधीन योजनाओं को निर्धारित समयसीमा में पूर्ण करें और गुणवत्ता में कोई समझौता न हो। उन्होंने पाइपलाइन बिछाने, पानी टंकी निर्माण, गृह संयोजन की स्थिति तथा परियोजनाओं की भौतिक एवं वित्तीय प्रगति की विस्तार से समीक्षा की। हर घर जल योजना अंतर्गत जितने ग्राम पंचायतों में जल प्रदाय का कार्य प्रारम्भ हो चुका है उसे पंचायतों को हैंड ओवर करने के निर्देश दिए गए। इसके साथ ही बैठक में सिंचाई ढांचे को सशक्त बनाने के उद्देश्य से जल संसाधन विभाग के कार्यों की गहन समीक्षा की। उन्होंने कहा कि जिले के मौजूदा सिंचाई परियोजनाओं के रखरखाव और मरम्मत पर विशेष ध्यान दिया जाए। मासिक बैठक में सभी संबंधित अभियंता व अधिकारी उपस्थित थे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें