ब्रेकिंग

ब्रांडेड शोरूमों के भ्रामक प्रचार के खिलाफ सराफा व्यापारियों ने सौंपा ज्ञापन, 'समान नीति' और सख्त नियमों की मांग

निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर 5 सितंबर तक, अब तक 1944 मरीजों की जांच

साहब की दबंगी, सफाईकर्मियों पर बरसाए 'प्रशासनिक' थप्पड़

बोल बम' के जयघोष से गुंजायमान होगी सूरजपुर नगरी,16अगस्त को ऐतिहासिक जमड़ी धाम के लिए प्रस्थान करेगी भव्य कांवड़ पदयात्रा

सूरजपुर में विश्व आदिवासी दिवस पर दिखा भव्य नजारा, पर चरमराई यातायात व्यवस्था और DJ के शोर से लोग रहे परेशान

सूचना

सरपंच संघ का प्रस्ताव : ग्राम पंचायतों को ही मिले 50 लाख तक के कार्यों की एजेंसी...

Pappu Jayswal

Tue, Apr 7, 2026

सूरजपुर. जिला सूरजपुर सरपंच संघ के तत्वावधान में सोमवार को एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें ग्राम पंचायतों में 50 लाख रुपये तक के विकास कार्यों में पंचायतों को ही एजेंसी बनाए जाने की मांग प्रमुख रूप से उठाई गई। बैठक की अध्यक्षता जिला सरपंच संघ के अध्यक्ष अमर सिंह मरकाम ने की। इस दौरान जिला कार्यकारिणी के सदस्य एवं विभिन्न ब्लॉकों के सरपंच संघ पदाधिकारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि 50 लाख रुपये तक के निर्माण एवं मरम्मत कार्य ग्राम पंचायतों के माध्यम से ही कराए जाएं। सदस्यों का कहना था कि इससे स्थानीय स्तर पर पारदर्शिता, गुणवत्ता और समयबद्धता सुनिश्चित होगी तथा गांवों का समग्र विकास तेज़ी से हो सकेगा।बैठक में ओडगी ब्लॉक के अध्यक्ष गजमोचन सिंह, सूरजपुर ब्लॉक के रामविलास सिंह, भैयाथान के अनिल सिंह, प्रतापपुर के त्रिभुवन सिंह, बसंतलाल खैरवार, तुलसीराम जायसवाल एवं श्रीमती रनमनिया पैकरा सहित कई वरिष्ठ सरपंच एवं पदाधिकारी मौजूद रहे।बैठक के बाद सरपंच संघ ने कलेक्टर सूरजपुर को ज्ञापन सौंपकर मांग की कि इस निर्णय को जल्द लागू किया जाए। संघ ने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया, तो लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन किया जाएगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।अंत में अध्यक्ष द्वारा सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए बैठक का समापन किया गया।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें