सम्मान : शोधकर्ता अवनीश पाण्डेय को उत्कृष्ट शोध कार्य पर "Innovative Young Researchers Award" से सम्मानित हुए
Rajesh Soni
Mon, Apr 13, 2026
सूरजपुर. नैनी स्थित सैम हिग्गिनबॉटम कृषि, प्रौद्योगिकी एवं विज्ञान विश्वविद्यालय (SHUATS) में 10-11 अप्रैल 2026 को "विकसित भारत@ 2047: नवाचार, डिजिटलीकरण एवं उद्यमिता (IDEAS)" विषय पर दो दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन एवं किसान मेला-प्रदर्शनी का भव्य आयोजन किया गया। इस सम्मेलन में देश के विभिन्न राज्यों तथा प्रतिष्ठित संस्थानों से आए शोधार्थियों, वैज्ञानिकों एवं शिक्षाविदों ने सहभागिता कर अपने शोध कार्यों और नवाचारों को प्रस्तुत किया। कार्यक्रम के दौरान कोरांव विधानसभा के विधायक राजमणि कोल एवं यूनिवर्सिटी ऑफ लद्दाख के कुलपति डॉ. साकेत कुशवाहा की गरिमामयी उपस्थिति में युवा शोधकर्ता अवनीश पाण्डेय को उनके उत्कृष्ट शोध कार्य एवं अकादमिक योगदान के लिए "Innovative Young Researchers Award" से सम्मानित किया गया। इसके अतिरिक्त सम्मेलन एवं किसान मेला-प्रदर्शनी के सफल आयोजन में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए अवनीश पाण्डेय को "Best Organising Member" के रूप में भी विशेष रूप से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उनके अनुसंधान क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियों तथा आयोजन में समर्पित योगदान को देखते हुए प्रदान किया गया। इस अवसर पर उपस्थित अतिथियों ने युवा शोधकर्ताओं को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन नवाचार, उद्यमिता एवं कृषि विकास को नई दिशा प्रदान करते हैं तथा युवा वैज्ञानिकों की भूमिका विकसित भारत के निर्माण में अत्यंत महत्वपूर्ण है
विज्ञापन
विज्ञापन