ब्रेकिंग

ब्रांडेड शोरूमों के भ्रामक प्रचार के खिलाफ सराफा व्यापारियों ने सौंपा ज्ञापन, 'समान नीति' और सख्त नियमों की मांग

निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर 5 सितंबर तक, अब तक 1944 मरीजों की जांच

साहब की दबंगी, सफाईकर्मियों पर बरसाए 'प्रशासनिक' थप्पड़

बोल बम' के जयघोष से गुंजायमान होगी सूरजपुर नगरी,16अगस्त को ऐतिहासिक जमड़ी धाम के लिए प्रस्थान करेगी भव्य कांवड़ पदयात्रा

सूरजपुर में विश्व आदिवासी दिवस पर दिखा भव्य नजारा, पर चरमराई यातायात व्यवस्था और DJ के शोर से लोग रहे परेशान

सूचना

पत्थरबाजी : SECL सब एरिया मैनेजर पर हमला, घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती..

Rajesh Soni

Tue, Apr 7, 2026

सूरजपुर. एसईसीएल सब एरिया मैनेजर पर ग्रामीणों ने हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया है उन्हें अस्पताल में भर्ती कर इलाज किया जा रहा है। बताए जा रहे है कि सूरजपुर जिले के अमगांव एसईसीएल क्षेत्र के ग्राम पटना में एसईसीएल द्वारा कराए जा रहे सड़क निर्माण की जानकारी जब ग्रामीणों को मिली तब देखते ही देखते बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठी हो गई इसी बीच विरोध करने पहुंचे ग्रामीण अचानक उग्र हो गए और पत्थरबाजी शुरू हो गई मौके पर मौजूद एसईसीएल के सब एरिया मैनेजर विजय कुमार पर नाराज ग्रामीण टूट पड़े। वे उग्र भीड़ की पत्थरबाजी के चपेट में आकर लहूलुहान होकर घायल हो गए हैं। जिन्हें विश्रामपुर एसईसीएल हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है जहां उनका उपचार जारी है। ग्रामीणों की मांग है की थी वहां कार्य शुरू करने से पहले नौकरी की मांग को पूरा किया जाए। अधिकारियों ने प्रशासनिक तौर पर प्रक्रिया पूरी हो जाने का हवाला दिया और काम जारी रखा। जिसके कारण मौके पर तनाव की स्थिति निर्मित हो गई। फिलहाल मौके पर कलेक्टर,पुलिस अधीक्षक के साथ पुलिस टीम पहुंची हुई है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें