ब्रेकिंग

कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में 'ऐतिहासिक' वृद्धि के खिलाफ कांग्रेस का हल्लाबोल; फूँका केंद्र का पुतला

भाजपा नेता ने कहा छवि धूमिल करने का प्रयास किया,आपसी लेनदेन को भ्रष्टाचार बताना गलत

चांदनी बिहारपुर में जनजीवन अस्त-व्यस्त; तेंदूपत्ता, ईंट और आम की फसल को भारी नुकसान..

22 लाख की फिरौती के लिए महिला का अपहरण करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार..

बिहारपुर वन परिक्षेत्र में ईंट भट्ठों की आड़ में जंगलों का सफाया, वन विभाग की 'चुप्पी' पर उठे सवाल।

सूचना

निरीक्षण : प्रभारी सचिव ने किया धान खरीदी केंद्रों का निरीक्षण...

Rajesh Soni

Fri, Jan 23, 2026

सूरजपुर. सूरजपुर जिले के प्रभारी सचिव सी. आर. प्रसन्ना जिले के विभिन्न धान खरीदी केंद्रों का दौरा कर व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने धान खरीदी, भंडारण एवं उठाव की स्थिति की गहन समीक्षा की और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। प्रभारी सचिव श्री प्रसन्ना ने केशवपुर धान समिति का निरीक्षण करते हुए धान के सुरक्षित भंडारण, धान उठाव, संग्रहण केन्द्रों की स्थिति, बीज निगम से समितियों में प्राप्त खाद-बीज की जानकारी ली। इसके साथ ही अब तक की गई धान खरीदी, बारिश से बचाव हेतु की गई तैयारियों, समितियों के लिए अस्थायी भवन आवंटन, स्थायी भवन स्वीकृति, गोदाम व्यवस्था, किसानों को भुगतान की स्थिति, रकबा समर्पण एवं अवैध धान पर की जा रही कार्यवाही की समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी समितियों में धान खरीदी कार्य पारदर्शी एवं सुव्यवस्थित रूप से किया जाए तथा किसानों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। इसके पश्चात प्रभारी सचिव धान खरीदी केंद्र सोनगरा का दौरा किया। यहां टोकन सत्यापन, धान का भौतिक सत्यापन की जानकारी ली गई। उन्होंने किसानों से संवाद कर धान खरीदी के सम्बन्ध में जानकारी ली गई। निरीक्षण के दौरान धान के नमूनों की जांच कर नमी की मात्रा मापी गई। इस दौरान जानकारी दी गई कि किसानों के यहां धान का भंडारण मौके पर कम पाया गया, उनका रकबा समर्पण कराया गया। इसके अतिरिक्त प्रभारी सचिव श्री प्रसन्ना ने शक्कर कारखाना केरता का भी निरीक्षण किया। उन्होंने गन्ना उत्पादन की जानकारी लेते हुए शक्कर उत्पादन यूनिट का अवलोकन किया और संचालन से संबंधित आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर एस. जयवर्धन एवं एसडीएम प्रतापपुर मौजूद रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें