ब्रेकिंग

निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर 5 सितंबर तक, अब तक 1944 मरीजों की जांच

साहब की दबंगी, सफाईकर्मियों पर बरसाए 'प्रशासनिक' थप्पड़

बोल बम' के जयघोष से गुंजायमान होगी सूरजपुर नगरी,16अगस्त को ऐतिहासिक जमड़ी धाम के लिए प्रस्थान करेगी भव्य कांवड़ पदयात्रा

सूरजपुर में विश्व आदिवासी दिवस पर दिखा भव्य नजारा, पर चरमराई यातायात व्यवस्था और DJ के शोर से लोग रहे परेशान

एडवेंचर स्पोर्ट्स’बना पुरानपारा स्कूल, टपकती छत और गिरते प्लास्टर के बीच 38 मासूमों की 'साहसिक' पढ़ाई!

सूचना

पहल : सूरजपुर जिला जेल में आरसेटी का कौशल प्रशिक्षण संपन्न, 35 बंदियों ने सीखा अगरबत्ती व साबुन निर्माण

Rajesh Soni

Mon, Jul 13, 2026

सूरजपुर। ​जिला जेल सूरजपुर में बंदियों के पुनर्वास और स्वावलंबन के उद्देश्य से सेंट्रल बैंक आरसेटी द्वारा आयोजित 13 दिवसीय कौशल विकास प्रशिक्षण का समापन हुआ। जेल अधीक्षक विक्रम गुप्ता के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम में 35 बंदियों ने अगरबत्ती, साबुन और हैंडवॉश निर्माण का हुनर सीखा। ​प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को उत्पाद निर्माण, पैकेजिंग, विपणन, वित्तीय साक्षरता और शासकीय योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई। आरसेटी निदेशक अशोक कुमार राणा ने बताया कि इन लघु उद्योगों से जुड़कर प्रतिभागी प्रतिमाह 15 से 20 हजार रुपये तक की आय अर्जित कर सकते हैं। संस्थान की ओर से रिहाई के बाद भी बंदियों को बैंक लिंकेज, ऋण सुविधा और दो वर्षों तक हैंडहोल्डिंग सहायता प्रदान की जाएगी। कार्यक्रम के समापन पर सभी 35 बंदियों का मूल्यांकन कर उन्हें प्रमाण-पत्र वितरित किए गए। जेल अधीक्षक ने आरसेटी टीम की सराहना करते हुए कहा कि यह पहल बंदियों को रिहाई के बाद आत्मनिर्भर बनाने और समाज की मुख्यधारा से जोड़ने में अत्यंत सहायक सिद्ध होगी।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें