ब्रेकिंग

9 साल की मासूम से दादा ने की दरिंदगी

इलेक्ट्रॉनिक उपकरण खाक, महत्वपूर्ण दस्तावेज सुरक्षित ​

कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में 'ऐतिहासिक' वृद्धि के खिलाफ कांग्रेस का हल्लाबोल; फूँका केंद्र का पुतला

भाजपा नेता ने कहा छवि धूमिल करने का प्रयास किया,आपसी लेनदेन को भ्रष्टाचार बताना गलत

चांदनी बिहारपुर में जनजीवन अस्त-व्यस्त; तेंदूपत्ता, ईंट और आम की फसल को भारी नुकसान..

सूचना

निरंकुश : सोलर ड्यूल पंप 4 महीने से खराब, पानी के लिए स्कूल के बच्चे है परेशान...

Pappu Jayswal

Thu, Jul 17, 2025

सूरजपुर जिले के चांदनी बिहरपुर क्षेत्र के ग्राम पंचायत महूली के स्कूल पारा में क्रेडा विभाग सहयोग से पीएचई विभाग द्वारा लगभग 8 साल पहले सोलर ड्यूल पंप लगाया गया था। लगभग 4 महिने से खराब हो गया है। इसका जानकारी कई बार जिले के क्रेडा़ अधिकारियों एवं पीएचई विभाग के अधिकारी को पंप बनवाने की मांग किया गया लेकिन अभी तक कोई पहल नहीं किया गया है। जबकि इस पंप से ग्राम पंचायत कार्यालय,पटवारी अवास, उपस्वास्थ्य केंद्र, पीएम श्री ,माध्यमिक शाला पीएम श्री, आंगनबाड़ी केंद्र के सभी लोग इसी पंप का पानी का उपयोग करते है।

क्रेडा़ विभाग द्वारा 2 महीने पूर्व निकला गया पंप..

ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार दो महीना पूर्व ही क्रेडा़ विभाग के ब्लॉक अधिकारी द्वारा पंप को बनवाने के नाम पर निकाल ले गया है। लेकिन आज तक पंप नहीं बना जिससे छात्राओं एवं मरीज सहित ग्रामीणों को पेयजल की भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है वही इस संबंध में जिला क्रेड़ा विभाग के अधिकारी रंजीत यादव से बात किया गया तो उनके द्वारा बताया गया कि मरम्मत कार्य के लिए हमारे पास किसी भी प्रकार का फंड नहीं है और यह पंप हमारे अंड़र में 5 वर्ष ही रहता है इसके बाद पंचायत एवं पीएचई विभाग इसका देख रेखा करता है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें