ब्रेकिंग

निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर 5 सितंबर तक, अब तक 1944 मरीजों की जांच

साहब की दबंगी, सफाईकर्मियों पर बरसाए 'प्रशासनिक' थप्पड़

बोल बम' के जयघोष से गुंजायमान होगी सूरजपुर नगरी,16अगस्त को ऐतिहासिक जमड़ी धाम के लिए प्रस्थान करेगी भव्य कांवड़ पदयात्रा

सूरजपुर में विश्व आदिवासी दिवस पर दिखा भव्य नजारा, पर चरमराई यातायात व्यवस्था और DJ के शोर से लोग रहे परेशान

एडवेंचर स्पोर्ट्स’बना पुरानपारा स्कूल, टपकती छत और गिरते प्लास्टर के बीच 38 मासूमों की 'साहसिक' पढ़ाई!

सूचना

गुरु पूर्णिमा पर : पचिरा के सिद्धेश्वर महादेव मंदिर में विशेष आयोजन, आज होगा रुद्राभिषेक और विशाल भंडारा

Rajesh Soni

Wed, Jul 29, 2026

सूरजपुर। रेणुका नदी तट पर स्थित ग्राम पचिरा के अति प्राचीन सिद्धेश्वर महादेव मंदिर में आज गुरु पूर्णिमा का पर्व अत्यंत हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है। इस पावन अवसर पर मंदिर परिसर में विभिन्न धार्मिक अनुष्ठानों और कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है। मंदिर के महंत अयोध्यावासी बिहारी दास ने जानकारी दी कि गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर प्रातः 8:00 बजे श्री गुरुजी का पूजन एवं माल्यार्पण किया जाएगा। इसके पश्चात, भगवान सिद्धेश्वर महादेव का विशेष रुद्राभिषेक, हवन, महाआरती और भजन-कीर्तन का आयोजन होगा। दोपहर 12:00 बजे से विशाल भंडारे एवं प्रसाद वितरण का शुभारंभ किया जाएगा। इन धार्मिक आयोजनों को सफल बनाने में नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष के.के. अग्रवाल का विशेष सहयोग प्राप्त हो रहा है। मंदिर के पदाधिकारियों में दर्शन राजवाड़े, श्याम जीत राजवाड़े, मनोज पाण्डेय, सरपंच जीत राम, और बिहारी लाल बसंत राम राजवाड़े की देखरेख में समस्त व्यवस्थाएं सुचारू रूप से संचालित की जा रही हैं। ​भंडारे और प्रसाद व्यवस्था में प्रवेश गोयल, शंभू अग्रवाल, दुर्गा प्रसाद अग्रवाल, रामकृष्ण ओझा, ओंकार पाण्डेय, सतीश दुबे, राजेश द्विवेदी (मुन्ना महाराज), राजेश दुबे (बब्लू महाराज), राम अधीन गुप्ता, राजकुमार सोनी, पवन अग्रवाल (रोहित फ्यूल्स कमलपुर), ओम प्रकाश गुप्ता, दशरथ सोनी और बजरंग अग्रवाल सहित कई गणमान्य नागरिकों व भक्तों का सक्रिय सहयोग प्राप्त हुआ है। मंदिर के पुजारी महंत बिहारी दास ने क्षेत्र के सभी श्रद्धालुओं से आग्रह किया है कि वे अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर दर्शन लाभ लें और महाप्रसाद ग्रहण कर पुण्य के भागी बनें।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें