ब्रेकिंग

कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में 'ऐतिहासिक' वृद्धि के खिलाफ कांग्रेस का हल्लाबोल; फूँका केंद्र का पुतला

भाजपा नेता ने कहा छवि धूमिल करने का प्रयास किया,आपसी लेनदेन को भ्रष्टाचार बताना गलत

चांदनी बिहारपुर में जनजीवन अस्त-व्यस्त; तेंदूपत्ता, ईंट और आम की फसल को भारी नुकसान..

22 लाख की फिरौती के लिए महिला का अपहरण करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार..

बिहारपुर वन परिक्षेत्र में ईंट भट्ठों की आड़ में जंगलों का सफाया, वन विभाग की 'चुप्पी' पर उठे सवाल।

सूचना

ठगी : रेलवे में नौकरी लगाने के नाम पर ठगी के फरार आरोपी हुआ गिरफ्तार...

Rajesh Soni

Tue, Feb 17, 2026

सूरजपुर. रेलवे में चपरासी के पद पर नौकरी लगाने के नाम पर ठगी का फरार आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जयनगर थाना क्षेत्र के ग्राम आमगांव निवासी बालरूप सिंह के परिचित अज्जू सिंह पिता बुढ़न सिंह निवासी ठाकुरपुर थाना गांधीनगर ने रेलवे विभाग में भृत्य (चपरासी) की नौकरी लगाने के नाम पर 2 लाख 38 हजार 6 सौ रूपये ले लिया। नौकरी नहीं लगने से 70 हजार रूपये वापस किया शेष रकम को वापस नहीं किया है। जिसकी थाने में शिकायत पर पुलिस ने धारा 420, 34 भादसं के तहत मामला पंजीबद्ध कर आरोपी अज्जू सिंह को गिरफ्तार किया गया था। जिससे पूछताछ में अपने सहयोगी सुदामा दास के साथ मिलकर एक राय होकर रेलवे विभाग में भृत्य (चपरासी) का नौकरी लगाने के नाम पर प्रार्थी और उसके भाई से विभिन्न माध्यमों से कुल 2,38,600 रूपये लिया जाना बताया। मामले में आरोपी सुदामा फरार था। पुलिस अधीक्षक ने पुराने लंबित मामलों की समीक्षा कर प्रभारियों को लंबित मामलों में आरोपी की पतासाजी कर जल्द पकड़ने के निर्देश पर जयनगर पुलिस फरार आरोपी की पतासाजी में लगी थी इसी बीच प्राप्त सूचना के आधार पर आरोपी सुदामा दास पिता स्व. समल दास 48 वर्ष निवासी मरौल बरडीपा टोला थाना बगीचा जिला जशपुर को पकड़ा गया। पूछताछ पर उसने अज्जू के साथ मिलकर धोखाधड़ी की वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया जिसे गिरफ्तार कर उचित कार्यवाही की जा रही है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें