ब्रेकिंग

ब्रांडेड शोरूमों के भ्रामक प्रचार के खिलाफ सराफा व्यापारियों ने सौंपा ज्ञापन, 'समान नीति' और सख्त नियमों की मांग

निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर 5 सितंबर तक, अब तक 1944 मरीजों की जांच

साहब की दबंगी, सफाईकर्मियों पर बरसाए 'प्रशासनिक' थप्पड़

बोल बम' के जयघोष से गुंजायमान होगी सूरजपुर नगरी,16अगस्त को ऐतिहासिक जमड़ी धाम के लिए प्रस्थान करेगी भव्य कांवड़ पदयात्रा

सूरजपुर में विश्व आदिवासी दिवस पर दिखा भव्य नजारा, पर चरमराई यातायात व्यवस्था और DJ के शोर से लोग रहे परेशान

सूचना

अपहरण फिरौती : 22 लाख की फिरौती के लिए महिला का अपहरण करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार..

Rajesh Soni

Mon, May 4, 2026

सूरजपुर। नगर सीमा से लगे गांव में महिला के अपहरण और 22 लाख रुपये की फिरौती मांगने के सनसनीखेज मामले में पुलिस दो मुख्य आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया है। एक अन्य आरोपी फिलहाल फरार है जिसकी तलाश जारी है। पुलिस ने बताया किे मुख्य आरोपी प्रार्थी का पूर्व ड्राइवर था, जिसे जानकारी थी कि प्रार्थी को SECL से रिटायरमेंट के बाद काफी पैसा मिला है। मामला दर्ज होते ही एसपी सूरजपुर ने 3 विशेष टीमों का गठन किया और तकनीकी साक्ष्य की मदद लेते हुए रौशन देवांगन को दबिश देकर मानपुर से पकड़ा। पूछताछ पर उसने बताया कि वह प्रार्थी के वाहन को 18 माह तक चलाया था जिस कारण वह जानता था कि प्रार्थी एसईसीएल से रिटायर्ड हुआ है और उसे काफी पैसा मिला है। पैसे की लालच में आकर अपने साथियों के साथ मिलकर अपहरण की योजना बनाया और अपने साथी शेख इशू व 1 अन्य व्यक्ति के साथ मिलकर प्रार्थी के घर जाकर उसकी पत्नी से बातचीत कर पीने के लिए पानी मांगे इसके कुछ देर बाद अपहृता को पकड़कर घर अंदर ले गए और योजनानुसार उसके मुंह-आंख में टेप लगा दिए और हाथ पैर बांध दिए और मोटर सायकल में बैठाकर रौशन के टायर पंचर दुकान डुमरिया ले गए और अपहृता के मोबाईल को लेकर ग्राम रूनियाडीह जाकर प्रार्थी को फोन कर 22 लाख रूपये की फिरौती की मांग किए और मोबाईल बंद कर दिए। पकड़े जाने के डर और पुलिस के पेट्रोलिंग व खोजबीन को देखते हुए प्रार्थी की पत्नी को ग्राम डुमरिया से पीढ़ा होते हुए पर्री से चंदरपुर जाने वाले बाईपास रोड़ पर ले जाकर घायल अवस्था में छोड़ दिए और पीड़िता को धमकाने में प्रयुक्त कंबल, बांधने वाला रस्सी, मुह में लगा टेप निकालकर वहीं जला दिए और वहां से चले गए। इसी बीच रौशन देवांगन के पकड़े जाने की सूचना पर आरोपी शेख इशू बिलासपुर की तरफ भागने लगा जिसे केतका में घेराबंदी कर पकड़ा गया। मामले में आरोपी रौशन देवांगन पिता रामचरण देवांगन 21 वर्ष निवासी महुआपारा थाना सूरजपुर, शेख इशू पिता शेख इसराईल खान 23 वर्ष निवासी शांतीगली मस्जिदपारा थाना सूरजपुर की निशानदेही पर अपहृता का मोबाईल, रस्सी, टेप व कंबल का जला राख, घटना में प्रयुक्त मोटर सायकल, स्कूटी व आरोपियों का मोबाईल जप्त कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। मामले में फरार 1 अन्य आरोपी की पतासाजी की जा रही है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें