ब्रेकिंग

ब्रांडेड शोरूमों के भ्रामक प्रचार के खिलाफ सराफा व्यापारियों ने सौंपा ज्ञापन, 'समान नीति' और सख्त नियमों की मांग

निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर 5 सितंबर तक, अब तक 1944 मरीजों की जांच

साहब की दबंगी, सफाईकर्मियों पर बरसाए 'प्रशासनिक' थप्पड़

बोल बम' के जयघोष से गुंजायमान होगी सूरजपुर नगरी,16अगस्त को ऐतिहासिक जमड़ी धाम के लिए प्रस्थान करेगी भव्य कांवड़ पदयात्रा

सूरजपुर में विश्व आदिवासी दिवस पर दिखा भव्य नजारा, पर चरमराई यातायात व्यवस्था और DJ के शोर से लोग रहे परेशान

सूचना

कार्यवाही : ऑफिसर कॉलोनी में चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार, दो बाइक भी बरामद

Rajesh Soni

Sat, May 9, 2026

सूरजपुर । जिले की विश्रामपुर पुलिस ने टू-ए ऑफिसर कॉलोनी में हुई चोरी की गुत्थी सुलझाते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपी के पास से चोरी की नगदी सहित दो अलग-अलग क्षेत्रों से चोरी की गई मोटरसाइकिलें भी बरामद की हैं। ​मामले का खुलासा करते हुए पुलिस ने बताया कि टू-ए ऑफिसर कॉलोनी निवासी डॉक्टर शुभांगी वर्मा ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 6 अप्रैल 2026 की रात जब वे इमरजेंसी ड्यूटी पर थीं, तब किसी अज्ञात चोर ने उनके सूने क्वार्टर का ताला तोड़कर अलमारी से 40,000 रुपये नगद चोरी कर लिए थे। पुलिस ने बीएनएस की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। विवेचना के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि घटना वाली रात शिवनंदनपुर निवासी आदित्य साहनी (19 वर्ष) को संदिग्ध अवस्था में घूमते देखा गया था, जो घटना के बाद से ही फरार था। 7 मई 2026 को पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी एक अपाचे बाइक पर विश्रामपुर में देखा गया है। पुलिस ने तत्काल घेराबंदी कर उसे हिरासत में लिया।

​पूछताछ में खुले कई राज: चोरी की बाइक भी बरामद

​कड़ी पूछताछ में आरोपी आदित्य साहनी ने अपना जुर्म स्वीकार किया। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर ​चोरी की रकम में से 7,500 रुपये नगद बरामद किए।​घटना में प्रयुक्त सुंगा रॉड जप्त की।अम्बिकापुर (गंगापुर कन्या परिसर) से चोरी की गई एक अपाचे मोटरसाइकिल (CG 15 EE 0274) बरामद की। आरोपी ने यह भी कबूल किया कि उसने 22 अप्रैल को तिलसिवां से एक सफेद रंग की यामहा FZS बाइक चोरी की थी, जिसे पेट्रोल खत्म होने पर उसने विश्रामपुर ओवरब्रिज के पास छोड़ दिया था।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें