: राज्यपाल शिक्षक सम्मान से सम्मानित हुए निशा सिंह और दिनेश साहू...
Thu, Sep 7, 2023
सुरजपुर. राष्ट्रीय शिक्षक दिवस के अवसर पर राजधानी रायपुर के राजभवन में आयोजित राज्य स्तरीय सम्मान समारोह में राज्यपाल विश्व भूषण हरिचंदन, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, शिक्षा मंत्री रविंद्र चौबे एवं स्कूल शिक्षा विभाग के प्रमुख सचिव आलोक शुक्ला की उपस्थिति में राज्यपाल के हाथों शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय करवा में व्याख्याता के पद पर पदस्थ निशा सिंह व शासकीय प्राथमिक शाला बरपारा में पदस्थ प्रधान पाठक दिनेश साहू को राज्य शिक्षक सम्मान 2022 से सम्मानित किया गया। निशा सिंह को निर्धन विद्यार्थियों की विद्यालय एवं महाविद्यालय शिक्षा पुस्तकों की आवश्यकता को पूर्ण करने हेतु शून्य निवेश आधारित बुक बैंक का निर्माण करने, पर्यावरण सुरक्षा के लिए छात्रों में जागरूकता, विद्यालय में कम लागत में पेपर रीसाइकलिंग मशीन एवं प्लास्टिक डिस्पोजल मशीन निर्माण, निशुल्क कैरियर गाइडेंस, अर्थशास्त्र विषय की जटिलता को दूर करने वेबसाइट वीडियो निर्माण कर छात्रों को आईसीटी से जोड़ने का प्रयास, जनजातीय जड़ी बूटियों और औषधीयों से परिचित कराने के लिए विद्यालय में जैविक उद्यान का निर्माण कार्य आदि के लिए यह सम्मान प्रदान किया गया है। निशा सिंह के मार्गदर्शन में विद्यालय के छात्रों ने लगातार 5 वर्षों तक राज्य स्तर पर परियोजनाओं का सफल प्रदर्शन कर चुके हैं। निशा सिंह को उत्कृष्ट कार्य हेतु जिला स्तरीय कार्यक्रम में उत्कृष्ट शिक्षिका उद्घोषिका महिला सम्मान, मुख्यमंत्री गौरव अलंकरण शिक्षा सम्मान से भी नवाजा जा चुका है ।
जिले के भैयाथान विकासखंड में स्थित प्राथमिक शाला बरपारा में प्रधान पाठक दिनेश साहू इससे पूर्व प्राथमिक शाला सुंदरगंज में पदस्थ थे, जहां उन्होंने शिक्षा के साथ-साथ विभिन्न उल्लेखनीय क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य किया है ।दिनेश साहू खेल में विशेष रूचि रखते हैं, वे वॉलीबॉल के राष्ट्रीय रेफरी भी हैं। उनका मानना है कि अगर शरीर स्वस्थ रहेगा तभी मन स्वस्थ हो पाएगा। इसलिए उन्होंने शिक्षा के साथ-साथ खेल का भी निशुल्क प्रशिक्षण देते आ रहे हैं, उनसे प्रशिक्षण प्राप्त छात्र-छात्राएं राज्य व राष्ट्रीय स्तर में प्रतिनिधित्व व भारतीय खेल प्राधिकरण रायपुर में ट्रेनिंग ले रहे हैं। इसके अतिरिक्त शाला प्रबंधन समिति एवं पालक समिति के सदस्यों को पंथी, शैला नृत्य तैयार कर संभाग व राज्य स्तरीय युवा उत्सव में सम्मिलित करवा चुके हैं । पर्यावरण के प्रति समर्पित दिनेश साहू ने विद्यालय परिसर में 1000 से भी अधिक छायादार, फलदार एवं औषधियुक्त पौधों का रोपण किया है। जिसका लाभ आज विद्यालय के बच्चे व ग्रामवासी प्राप्त कर रहे हैं। उनके अन्य विशिष्ट प्रयासों में वृहद किचन गार्डन, नवोदय व एकलव्य में छात्रों का चयन, डिजिटल एवं स्मार्ट क्लास, कोरोना कल में मोहल्ला क्लास, मिस कॉल गुरुजी, लाउडस्पीकर से पढ़ाई, वैक्सीनेशन में जागरूकता अभियान, फुलवारी निर्माण, बच्चों को स्वयं के व्यय पर शैक्षणिक भ्रमण, शून्य निवेश नवाचार, कबाड़ से जुगाड़, प्रिंटरिच वातावरण आदि में योगदान व सराहनीय कार्य है। दिनेश साहू के इन विशिष्ट प्रयासों हेतु मुख्यमंत्री शिक्षादूत अलंकरण, भारतीय दलित साहित्य अकादमी अवार्ड, भारतीय दलित राष्ट्रीय अकादमी पुरस्कार, कांग्रेस स्पोर्ट्स सेल द्वारा विद्याचरण शुक्ल सम्मान, अक्षय शिक्षा प्रबोधन सम्मान, कांग्रेस सेवा दल द्वारा उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान जेड.आई.आई.ई.आई. संस्था द्वारा उत्कृष्ट शिक्षक व उत्कृष्ट विद्यालय सम्मान, राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर खेल एवं युवा कल्याण विभाग सूरजपुर द्वारा विशिष्ट सेवा सम्मान 15 अगस्त 2020 व 2023 को जिला प्रशासन सूरजपुर द्वारा प्रशस्ति पत्र आदि से सम्मानित किया जा चुका है।
निशा सिंह व दिनेश साहू ने राज्यपाल शिक्षक सम्मान प्राप्त करने पर जिला प्रशासन, शिक्षा विभाग, विद्यालय के सहकर्मी एवं अपने परिवारजन को श्रेय दिया है । उनके इस उपलब्धि पर जिला शिक्षा अधिकारी श्री राम ललित पटेल डीएमसी श्री शशिकांत सिंह, विकासखंड शिक्षा अधिकारी विनोद दुबे, फुलसाय मरावी सहित जिले के अन्य अधिकारी- कर्मचारियों ने सराहना की है।
: महाविद्यालय सिलफिली में शिक्षक दिवस पर विद्यार्थियों का किया गया मार्गदर्शन...
Thu, Sep 7, 2023
सूरजपुर.
शासकीय महाविद्यालय सिलफिली में भूतपूर्व राष्ट्रपति तथा शिक्षक डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के स्मृति में 5 सितंबर 2023 को शिक्षक दिवस मनाया गया तथा दो प्रसिद्ध वक्ताओं के द्वारा विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया गया। कार्यक्रम का प्रारंभ अतिथि हरिशंकर त्रिपाठी, वरिष्ठ अधिवक्ता तथा वेद प्रकाश अग्रवाल, वरिष्ठ साहित्यकार तथा समाजसेवी, प्राचार्य डॉ. रामकुमार मिश्र तथा वरिष्ठ प्राध्यापक बृज किशोर द्वारा संस्कृति की देवी सरस्वती तथा डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन के छायाचित्र पर माल्यार्पण तथा दीप प्रज्ज्वलन के द्वारा हुआ। दीप प्रज्वलन के पश्चात अतिथियों के लिए स्वागत गीत जीनत गौसिया तथा जैतुन निशा ने प्रस्तुत किया। कार्यक्रम के प्रारंभ में गुरु की महिमा तथा राधाकृष्णन के जीवन का परिचय छात्रा गायत्री मिश्रा ने दिया। इसके पश्चात गायत्री राजवाड़े बीएससी अंतिम वर्ष की छात्रा ने एक नृत्य प्रस्तुत किया। छात्रा प्रीति मिश्रा तथा आस्था बघेल ने डॉक्टर राधाकृष्णन के जीवन के विभिन्न प्रसंगों से विद्यार्थियों को अवगत कराया। संगीता ने नागपुरी में एकल नृत्य एवं मिताली तथा उमा ने बंगाली समूह नृत्य प्रस्तुत किया। कार्यक्रम के अगले चरण में वेद प्रकाश अग्रवाल ने विद्यार्थियों को मन से शिक्षा ग्रहण करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने डॉ. राधाकृष्णन के जीवन की एक घटना का जिक्र करते हुए कहा कि डॉ. राधाकृष्णन से किसी ने पूछा कि आप विदेश पढ़ने क्यों नहीं गए तो उन्होंने कहा कि मैं विदेश पढ़ाने जाऊंगा। डॉक्टर राधाकृष्णन अच्छे लेखक, दार्शनिक तथा शिक्षाविद थे। उन्होंने कालांतर में ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय में अध्यापन किया। श्री हरिशंकर त्रिपाठी ने अपने ओजपूर्ण व्याख्यान से विद्यार्थियों को प्रतिदिन अध्ययन की आदत डालने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि प्रतिदिन अध्ययन की आदत से अध्ययन में रुचिपूर्ण लगने लगेगा। उन्होंने कहा कि आप शिक्षकों से प्रश्न करें। यदि आप प्रश्न नहीं करेंगे तो आप अच्छा ज्ञान प्राप्त नहीं कर सकते। शिक्षक बेहद सकारात्मक सोच वाले तथा रुचि पैदा करने वाले होते हैं। और शिक्षकों को भी इसी प्रकार अध्यापन करना चाहिए। उन्होंने कहा कि एक कम पढ़े लिखे व्यक्ति के पुत्र महामना मदन मोहन मालवीय ने अपने दृढ़ संकल्प के कारण पूरे देश से चंदा एकत्रित कर बनारस हिंदू विश्वविद्यालय के स्थापना 1916 में की। इस प्रकार के दृढ़ संकल्प से विद्यार्थी अपने लक्ष्य को प्राप्त कर सकते हैं। श्री त्रिपाठी ने फिल्म, साहित्य, गीत, संगीत, कला, शिक्षा तथा लोक कथाओं के माध्यम से विद्यार्थियों तथा शिक्षकों को अच्छे अध्ययन तथा अध्यापन के लिए प्रेरित किया। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. रामकुमार मिश्र ने कहा कि संतुष्टि जीवन में बेहद आवश्यक है। बहुत अधिक और अति शीघ्र अपने के लालसा के कारण हमारे भीतर षड्यंत्र पैदा होता है और हम समाज के लोगों की परवाह किए बगैर सिर्फ स्वार्थ पूर्ति में लग जाते हैं। उन्होंने बताया कि विद्यार्थी जीवन ही स्वयं को गढ़ने का जीवन होता है। यदि हमने उस जीवन को खो दिया तो हम जीवन के लक्ष्य से दूर होते चले जाएंगे। शिक्षा आपकी आलोचना दृष्टि का विकास करती है। आप विद्यार्थी के लिए आवश्यक है कि वे सबों की बात सुनें और अपनी समझ के अनुसार अच्छी बातों को अपनाए। वे अपने जीवन में कृत्रिमता न आने दे। उनका स्वयं का व्यक्तित्व उसमें अवश्य दिखाई देना चाहिए। प्राचार्य महोदय ने कार्यक्रम के अंत में दोनों अतिथियों तथा अच्छे आयोजन के लिए छात्र-छात्राओं के प्रति आभार प्रदर्शन किया तथा विद्यार्थियों को शिक्षक दिवस की बधाई दी। कार्यक्रम का संचालन महाविद्यालय के प्राध्यापक श्री अजय कुमार तिवारी तथा दो छात्राओं आंचल कुशवाहा तथा नेमी तिवारी ने किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राध्यापक बृजकिशोर त्रिपाठी, डॉ. प्रेमलता एक्का, श्रीमती शालिनी शांता कुजूर श्रीमती अंजना अमित सिंह बनाफर भरत लाल कंवर आशीष कौशिक, जफीर, सुश्री स्वाति यादव के साथ-साथ कार्यालयीन कर्मचारी वीरेंद्र सिन्हा, अशोक राजवाड़े, श्रीमती सुनीता गुप्ता, ताराचंद साहू, दिनेश तथा हेमंत के साथ लगभग 200 विद्यार्थियों ने भाग लिया।
: हाट बाजार में मतदाताओं को किया गया जागरूक...
Thu, Sep 7, 2023
सूरजपुर.
बुधवार हाट बाजार ओड़गी, जिला में मतदाता जागरूकता के तहत कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें मतदाता जागरूकता शपथ कराया गया तत्पश्चात 18 वर्ष से अधिक आयु वाले लोगों को फार्म-6 भरना बताया गया तथा उनको बताया गया कि 11 सितम्बर 2023 तक फार्म भरकर अपने पंचायत के बीएलओ या तहसील कार्यालय में जमा करें। इस पर विस्तृत चर्चा किया गया। फार्म-6 फार्म - 7 एवं फार्म-8 के बारे में फॉर्म ऑफलाइन एवं ऑनलाइन भरने हेतु समझाया गया। निर्वाचन नामावली के द्वितीय विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम 2023 की दावे और आपत्ति की तिथि में परिवर्तन कर 11 सितम्बर तक कर दिया गया है। आप सभी इस तिथि तक फार्म 6 फार्म-7 एवं फार्म-8 एवं फार्म 68 भर सकते है। फार्म-7 विलोपित फार्म तथा प्रारूप-8 किन-किन परिस्थितियों में (प्रविष्टि में संशोधन, निवास में स्थानांतरण, डुप्लीकेट वोटर कार्ड हेतु, दिव्यांग चिन्हित करने हेतु) संशोधन फार्म भरने की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में मास्टर ट्रेनर मो. शाकिर अंसारी प्रदीप कुमार सिंह, राजेश प्रसाद पाल तथा इस हाट बाजार मे नागरिक गण उपस्थित थे। EVM मशीन से मतदान की प्रक्रिया के बारे में भी विस्तृत जानकारी दी गई।