ब्रेकिंग

ब्रांडेड शोरूमों के भ्रामक प्रचार के खिलाफ सराफा व्यापारियों ने सौंपा ज्ञापन, 'समान नीति' और सख्त नियमों की मांग

निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर 5 सितंबर तक, अब तक 1944 मरीजों की जांच

साहब की दबंगी, सफाईकर्मियों पर बरसाए 'प्रशासनिक' थप्पड़

बोल बम' के जयघोष से गुंजायमान होगी सूरजपुर नगरी,16अगस्त को ऐतिहासिक जमड़ी धाम के लिए प्रस्थान करेगी भव्य कांवड़ पदयात्रा

सूरजपुर में विश्व आदिवासी दिवस पर दिखा भव्य नजारा, पर चरमराई यातायात व्यवस्था और DJ के शोर से लोग रहे परेशान

सूचना

: 57 हजार रूपये का गांजा के साथ एक आरोपी गिरफ्तार...

Admin

Sun, Oct 1, 2023

सूरजपुर. नशे के अवैध कारोबार पर थाना प्रतापपुर पुलिस ने 57 हजार रूपये का गांजा जफ्त करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। प्रतापपुर पुलिस को मुखबीर से सूचना प्राप्त हुआ कि एक व्यक्ति मोटर सायकल में गांजा लेकर अम्बिकापुर से वाड्रफनगर की ओर जा रहा है। जिस पर त्वरित कार्यवाही कर ग्राम गणेशपुर चिटकाबहरा में घेराबंदी कर रफीक मंसूरी पिता सुलेमान गनी 23 निवासी अम्बिकापुर को पकड़ा जिसके कब्जे से 3 किलो 800 ग्राम गांजा कीमत करीब 57000 रूपये का जप्त किया है। मामले में गांजा एवं परिवहन में प्रयुक्त मोटर सायकल जप्त कर आरोपी के विरूद्व धारा 20(बी) एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही कर गिरफ्तार किया गया है। इस कार्यवाही में थाना प्रभारी प्रतापपुर किशोर केरकेट्टा, एएसआई मंत्रीराम मिंज, प्रधान आरक्षक रजनीश त्रिपाठी, आरक्षक इन्द्रजीत सिंह, राजेश तिवारी, अवधेश कुशवाहा व सहदेव राम सक्रिय रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें