: वन विभाग की टीम ने पकड़ा 50 नग साल चिरान से लोड पिकप...
Wed, Dec 14, 2022
वाहन राजसात हेतु की जा रही कार्रवाई
सुरजपुर. जिले के विकासखंड ओड़गी के कुदरगढ़ वन परिक्षेत्र में वन विभाग की टीम ने अवैध लकड़ी का परिवहन करते तस्करों को पकड़ा है। लकड़ी के अवैध परिवहन की सूचना पर वन अमला द्वारा पीछा कर लकड़ी से लदे पिकअप को कुदरगढ़ चौक के समीप पकड़ा गया। बताया गया है कि वन विभाग की टीम ने जिन लकड़ी तस्करों को पकड़ा है उनके नाम गौरीशंकर रामकृपाल ग्राम इन्दरपुर व मनोज कुमार सोभाई उचडीह शामिल हैं जो पिकअप वाहन से चम्पाझर के जंगल में इधर उधर तक-झाक कर रहे थे। जिसकी सूचना वनपरिक्षेत्राधिकारी नरेंद्र कुमार गुप्ता को मिली सूचना पर उन्होंने तत्काल तस्करों को पकड़ने टीम गठित किया गया। बताया गया कि अवैध रूप से 52 नग साल लकड़ी जिसकी कीमत 50 हजार रुपए तथा पिकअप क्र सीजी 29 एई 2811 जो तकरीबन 7 लाख 32 हजार रुपए की है को जप्त कर कार्रवाई की गई। मामले में छग वन उपज व्यापार (विनियमन) अधिनियम 1969 की धारा 5 (1) एवं छग वनोपज अभिवहन नियम 2001 की धारा 41 नियम (3) के तहत कार्यवाही की गई। जब्त की गई सम्पत्ति का अनुमानित मूल्य वाहन व ईमारती लकड़ी सहित लगभग 7. 84 लाख है। उक्त वाहन पर राजसात की कार्यवाही प्रारम्भ कर दी गई है। कार्रवाई में समीम खान, रमेश कुमार, संतोष झा, पारसनाथ सिंह, हरिशंकर उइके, सोहन राम, बलराम मराबी, कौलेश्वर तिर्की, वीरेन्द्र तिर्की एवं अन्य स्टाफ मौजूद रहे।
: नशा मुक्ति को लेकर पुलिस ने निकाली जागरूकता रैली...
Mon, Dec 12, 2022
सूरजपुर. नशा से आजादी अभियान के तहत सोमवार को करंजी पुलिस के द्वारा विशाल नशा मुक्ति जागरूकता रैली निकाल कर नशा मुक्ति की अपील की गई। रैली में बड़ी संख्या में महिला, भारत माता वाहिनी, महिला समूह व स्कूली छात्राएं हाथ में जागरूकता तख्ती लेकर शामिल हुए। इस दौरान महिला समूह और करंजी हाईस्कूल के छात्रों ने नारेबाजी के साथ आमजनों को नशे से दूर रहने की अपील की। रैली करंजी से शुरू होकर नगर के मुख्य मार्ग, प्रमुख चौक-चौराहों से होते हुए सोहागपुर में समाप्त हुई। नशा मुक्ति जागरूकता रैली में करंजी चौकी प्रभारी संजय गोस्वामी ने आमजन से अपील करते हुए कहा कि आज के युवाओं का नशे के प्रति आकर्षण और अपने कैरियर के प्रति जागरूक ना होने जैसी समस्या समाज में अधिक देखने को मिल रहा है। नशा करना बुरी बात है, इससे समाज व खुद के परिवार में बुरा प्रभाव पड़ता है। इस आदत को हमें दूर भगाना है और नशे से आजादी पाना है। समाज के हर वर्ग से नशा को मिटाने में सहयोग की अपील करते हुए नशामुक्ति अभियान में भागीदारी देने की अपील करते हुए कहा कि नशे के कारोबारियों की सूचना पुलिस की दी जाए। सूचना देने वाले का नाम व पता पूरी तरह से गुप्त रखा जायेगा। ज्ञात हो कि नशे से मुक्ति अभियान के प्रचार-प्रसार को लेकर करंजी चौकी पुलिस गांव, मोहल्लों, साप्ताहिक बाजारों, स्कूल में जाकर जनचौपाल के माध्यम से लोगों को नशे से दूर रहने व नशे से छुटकारा पाने की उपाय के संबंध में लगातार जानकारी दे रही है।
नशा मुक्ति जागरूकता रैली में चौकी प्रभारी करंजी संजय गोस्वामी, प्रधान आरक्षक उमाशंकर कुशवाहा, नवीन सिंह, राजकुमार सिंह आरक्षक मितेश मिश्रा, मनोज सिरादर, इमरान खान, दीपक, सतनारायण सिंह, राजू तिवारी सैनिक प्रदीप गुप्ता, प्रवीण मिश्रा, साहिब गनी महिला समूह से अध्यक्ष इंद्रावती राजवाड़े, सोनमती राजवाड़े, साधना राजवाड़े, फुलेश्वरी, रानिया बाई सहित स्कूली छात्राएं उपस्थित रहे।
: डकैती का फरार आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार...
Mon, Dec 12, 2022
सूरजपुर।.24 नवंबर 2021 को ट्रक चालक बसंत कुमार निवासी सतपता अपने ट्रक वाहन को लेकर धान लोड करने रामनगर धान संग्रहण केंद्र के पास मेन रोड में खड़ी किया था और केबिन में सो रहा था रात करीब 11 बजे इसके ट्रक में कुछ आवाज आया तो नींद खुलने पर देखा कि इसके गाड़ी का डीजल 5-6 व्यक्ति निकाल रहे हैं नजदीक में दो नग सफेद कलर का बोलेरो वाहन खड़े थे यह उनका विरोध किया तो उनके द्वारा इसे मारपीट किए और जेब में रखे 32 सौ रुपए, लॉकेट व घड़ी को लूट लिए, उसी दौरान थाना बिश्रामपुर की पुलिस पेट्रोलिंग गाड़ी रास्ते से गुजर रही थी जिसे देखकर उक्त व्यक्ति ट्रक से निकाले डीजल को लेकर भागने लगे, पुलिस पार्टी द्वारा उनका पीछा किया गया जो रेलवे क्रॉसिंग के पास नर्सरी में दोनों सफेद रंग के बोलेरो वाहन को छोड़कर आरोपी भाग निकले। पुलिस द्वारा दोनों बोलेरो वाहन एवं डीजल को चोरी करने के सामान को मौके पर से जप्त किया गया तथा प्रार्थी के रिपोर्ट पर थाना बिश्रामपुर में अपराध क्रमांक 240/21 धारा 395, 294, 506, 323 भादसं व 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध मामला पंजीबद्व किया। विवेचना दौरान घटना में प्रयुक्त जप्तशुदा वाहन के पंजीयन एवं मुखबीर की सूचना पर प्रकरण में पांच आरोपियों को पूर्व में ही गिरफ्तार किया गया था बिश्रामपुर पुलिस आरोपी की पतासाजी में लगी थी इसी बीच नई तकनीक व मुखबीर से अहम जानकारी हाथ लगी जिसके बाद पुलिस टीम ने आरोपी अनिरूद्ध लोनी उर्फ लाला भईया को उसके सकुनत ग्राम सीलपुर, थाना कोतमा, जिला अनुपपुर मध्यप्रदेश में दबिश देकर पकड़ा। पूछताछ पर आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया जिसे विधिवत गिरफ्तार किया गया। इस कार्यवाही में थाना प्रभारी विश्रामपुर के.डी.बनर्जी, प्रधान रामनिवास तिवारी, इन्द्रजीत सिंह, अविनाश सिंह, विकास सिंह, आरक्षक उमेश राजवाड़े, मुकेश