: हाथियों का कहर... ग्रामीणों का घर तोड़ किया बेघर...
Thu, Dec 15, 2022
सूरजपुर. जिले के दुरस्थ क्षेत्र बिहारपुर चांदनी में हाथियों का आतंक बरकरार है बीती रात 3 गांव में 8 हाथियों के दल ने 7 ग्रामीणों के आशियाने उजाड़ कर रखें अनाज को खा कर चट कर दिया है। खबर है कि अलग अलग दल में बटे हाथी ग्रामीणों के खेत बाडी घर पर कहर ढा रहे है तो वही कई ग्रामीणों को मौत के घाट उतार चुके है। जिससे परेशान ग्रामीण कभी करंट लगाकर तो कभी जहर देकर हाथियों को मारने की जुगत करने लगे है। जिससे कई हाथियों की जान भी जा चुकी है। बीती रात बिहारपुर चांदनी क्षेत्र के परसा, कछीया, नवाडीह सहित खैरा गांव में 8 हाथियों का दल धावा बोल दिया। परसा के हृदय लाल वैश्य के परिजन किसी तरह जान बचाकर भागे लेकिन हाथियों ने उनके पक्के के मकान को तोड रखे महुआ व धान चट कर गए। राम सुंदर पंडो, हिरा सिंह का झोपडी पर हाथियो का कहर बरपा हाथी कछीया गांव पहुच कर सुमेशर के घर को निशाना बनाया ओर अनाज को चट कर गये।इसी तरह खैरा गांव के दो ग्रामीणों के घर पर हाथियों ने कहर देखने को मिला। ठंड के इस मौसम में हाथियों का कहर ग्रामीणों पर भारी पड़ रहा है स्थिति यह है कि रात होते ही हाथी गांव में तो जान बचाने ग्रामीण जंगल की ओर जाने को विवश है। जिससे ग्रामीण भय के साये में जीने को मजबुर है।इधर जिम्मेदार वन विभाग लोगो को उनके हाल में छोड़ खुद आत्ममुग्ध है।ऐसे में वन अमले के खिलाफ रोष है।
: धान के अवैध परिवहन पर निगरानी हेतु नोडल अधिकारियों को निर्देश...
Wed, Dec 14, 2022
0 कलेक्टर ने ली समय-सीमा की बैठक...
सूरजपुर. मंगलवार को यहां जिला कार्यालय में आयोजित समय सीमा की बैठक में कलेक्टर सुश्री इफ्फत आरा ने धान खरीदी के अद्यतन की स्थिति की जानकारी ली। धान की उठाव, टोकन कटने की स्थिति, भुगतान की स्थिति एवं अन्य सुविधाओं से अवगत हुई। कलेक्टर ने धान विक्रय कर चुके किसानों का सत्यापन कर रकबा समर्पण कराने नोडल अधिकारियों को निर्देशित किया। उन्होंने अवैध परिवहन पर निरंतर निगरानी रखने सभी नोडल अधिकारियों को निर्देशित किया। उन्होंने स्टैकिंग सत्यापन, शासन का निर्धारित मापदंड अनुसार तौल सही करने, कैप कवरकी व्यवस्था दुरुस्त रखने तथा हमाल कम है वहां हमाल की व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा हमालो को सप्ताहिक मजदूरी भुगतान करने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। धान खरीदी केंद्र में धान जाम ना हो इसके लिए समय अवधि में धान की उठाव सुनिश्चित करने को कहा। धान खरीदी केंद्र जाकर व्यवस्थाओं का निरीक्षण करने एवं नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई करने को कहा है। कलेक्टर ने सुशासन सप्ताह अंतर्गत 19 से 25 दिसंबर तक प्रशासन गांव की ओर कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है की जानकारी ली एवं विभिन्न पोर्टल में किए गए शिकायतों, मांगो, समस्याओं का निराकरण करने निर्देशित किया।उन्होंने श्रमिक पंजीयन एवं आयुष्मान कार्ड, केसीसी प्रविष्टि के प्रगति की जानकारी ली तथा शत प्रतिशत श्रमिक पंजीयन एवं आयुष्मान कार्ड के लिए सभी जनपद सीईओ को शिविर लगाने निर्देशित किया। कलेक्टर ने पंडो जनजाति को शासन द्वारा मिलने वाले सभी सुविधाओं एवं योजनाओं की जानकारी ली तथा उचित सर्वे कर राशन, बिजली पानी, सड़क आदि की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। मतदाता पुनरीक्षण की जानकारी लेते हुए उन्होंने कार्य योजना बनाकर जागरूकता फैलाने स्कूल एवं कालेज में कार्यक्रम आयोजित करने निर्वाचन शाखा को निर्देशित किया। जल जीवन मिशन के प्रगति की जानकारी ली तथा संबंधित विभाग को शासन की मंशा अनुसार कार्य में प्रगति लाने के निर्देश दिए।
: अवैध मादक पदार्थों के व्यापार पर नियंत्रण हेतु बनाएं विशेष कार्य योजना-सुश्री आरा
Wed, Dec 14, 2022
कलेक्टर की अध्यक्षता में हुई नारको-कोर्डिनेशन समिति की बैठक ...
सूरजपुर. जिले में मादक पदार्थों के अवैध व्यापार पर रोकथाम हेतु कलेक्टर सुश्री इफ्फत आरा की अध्यक्षता में नारको- कोर्डिनेशन समिति की बैठक आयोजित की गई। कलेक्टर ने आयोजित बैठक में जिले में मादक पदार्थों के अवैध व्यापार और परिवहन पर रोकथाम पर चर्चा करते हुए पुलिस अधीक्षक से जानकारी ली। उन्होंने जिले में मादक पदार्थों के अवैध व्यापार और परिवहन पर रोकथाम पर चर्चा करते हुए पुलिस, नारकोटिक्स और आबकारी विभाग की ओर से समन्वित प्रयास करने पर जोर दिया। उन्होंने पुलिस विभाग, आबकारी विभाग, औषधि विभाग, शिक्षा विभाग, पंचायत विभाग, नगरीय प्रशासन, समाज कल्याण विभाग, स्वास्थ्य विभाग एवं वन विभाग को निर्देशित करते हुए कहा कि अवैध मादक पदार्थों के व्यापार को नियंत्रण करने विशेष कार्य योजना बनाएं जिससे जिला नशा मुक्त जिला बने उन्होंने जिला शिक्षा अधिकारी स्कूलों में व्यापक प्रचार प्रसार करने कहा क्योंकि शिक्षा की भूमिका नशा मुक्ति में अहम है उन्होंने नशा मुक्ति अभियान बेहतर करने निर्देशित किया। उन्होंने नशा पीड़ित व्यक्ति को नशा मुक्ति केंद्र लाने निर्देशित किया एवं वन समित के सदस्यों, पंचायत एवं नगरीय क्षेत्र के स्थानीय प्रतिनिधियों को जागरूक करने निर्देशित किया। पुलिस अधीक्षक रामकृष्ण साहू बैठक में नशीली दवाओं की अवैध बिक्री, अवैध शराब के दुष्प्रभावों पर चर्चा करते हुए नशा समाज के लिए घातक बताया। उन्होंने अवैध नशीली दवाई विक्रेताओं पर निरंतर कार्रवाई की जा रही है की जानकारी दी। पुलिस अधीक्षक ने अधिकारियों को सूचनाओं और जानकारी आपस में साझा करने और सूचना तंत्र मजबूत करने के निर्देश दिए। जिससे अवैध तरीके से नशीली दवाई विक्रेताओं पर तत्काल नियंत्रण होगा और उन पर नियमानुसार कार्रवाई किया जाएगा। उन्होंने नारकोटिक्स के संबंध में किसी भी सूचना पर तुरंत कार्रवाई करने, सीमावर्ती क्षेत्र सहित मादक पदार्थां की अवैध बिक्री वाले स्थानों को चिन्हित कर जॉइंट ऑपरेशन चलाने, एनडीपीएस एक्ट के प्रावधानों और नशे के हानिकारक प्रभावों के संबंध में जन जागरूकता अभियान चलाने के लिए कहा। बैठक में जिले के अन्य अधिकारी मौजूद रहे।