: कानून की जानकारी होगी तो रूकेंगे महिला अपराध...
Fri, Dec 9, 2022
सूरजपुर
. जिले ने महिला हिंंसा समाप्त करनेे के उद्देश्य से जिले के विकासखण्ड प्रेमनगर के शासकीय कन्या हाई स्कूल नवापारा कला की बालिकाओं को समाज में महिलाओं के विरूद्ध हो रही घटनाओं एवं हिंसाओं के संबंध में जागरूक करने के उद्देश्य से एक दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें महिला हिंसा साइबर क्राइम, कार्यस्थल पर महिलाओं का लैंगिक उत्पीड़न, सखी वन स्टॉप सेंटर एवं महिलाओं से संबंधित सभी प्रकार के अपराध के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही बालिकाओं को जागरूक करने के उद्देश्य से विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया गया। नवा बिहान योजना अंतर्गत महिला सरंक्षण अधिकारी श्रीमती इन्द्र कुमारी चौबे के द्वारा घरेलु हिंसा से सरंक्षण अधिनियम 2005 की जानकारी दी गयी। सखी वन स्टॉप सेंटर से केस वर्कर श्रीमती कविता मंडल के द्वारा सखी के उद्देश्यों एवं दी जाने वाली आवश्यक सेवाएं एवं महिला हेल्प लाइन नम्बर 181 की जानकारी दी गयी। बाल संरक्षण अधिकारी सुश्री प्रियंका सिंह के द्वारा बच्चो को बाल विवाह, नैतिक शिक्षा, बाल मजदूरी, पॉक्सो एक्ट, गुड टच बैड टच एवं चाइल्ड हेल्प लाइन नम्बर 1098 के बारे में बताया गया। कार्यशाला में विघालय के सभी शिक्षकगण एवं छात्राएं, परियोजना अधिकारी प्रेमनगर, छात्रावास अधीक्षक उपस्थित रहे।
: चयनित एवं प्रतिक्षारत अभ्यर्थियों की सूची जारी...
Fri, Dec 9, 2022
सूरजपुर
. कार्यालय, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जिला सूरजपुर अंतर्गत पोषण पुनर्वास केन्द्रों के संचालन हेतु स्टॉफ नर्स, फिडींग डेमोस्ट्रेटर, एएनएम, कुक एंव अटेण्डेड के कुल 21 पदों पर संविदा नियुक्ति हेतु 14 नवम्बर 2022 को आवेदन आमंत्रित किया गया था। उक्त पदों पर भर्ती हेतु पात्र, अपात्र सूची प्रकाशित की गई है। प्रकाशित की गई पात्र, अपात्र सूची में दावा आपत्ति हेतु अंतिम तिथि 25 नवम्बर 2022 तक रखी गई थी। दावा आपत्ति में प्राप्त आवेदनों के निराकरण पश्चात पात्र, अपात्र सूची, मेरिट सूची एवं इन्टरव्यू हेतु पात्र अभ्यर्थियों की सूची एवं कुक एंव अटेण्डेड के पद हेतु चयनित एवं प्रतिक्षारत अभ्यर्थियों की सूची जारी की गई है। सूची को जिले की वेबसाईट
www.Surajpur.gov.in
में देखा एवं डाउनलोड किया जा सकता है।
: हम नहीं सुधरेंगे...कलेक्टर व DO के निरीक्षण में स्कूलों से गायब मिले कई शिक्षक...
Thu, Dec 8, 2022
चंचलेश श्रीवास्तव
सूरजपुर. जिला प्रशासन के तमाम कोशिशों के बावजूद जिले में न तो शिक्षा का स्तर सुधर रहा है और न ही शिक्षक। विद्यालय में समय पर उपस्थित होने के लिए शिक्षकों को बार बार जिला प्रशासन के द्वारा नसीहत देने के बाद भी कुछ ऐसे शिक्षक है कि सुधरने का नाम ही नहीं ले रहे है। यह आलम जिले के उस क्षेत्र का है जो स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ प्रेमसाय सिंह टेकाम का क्षेत्र है। तो जिले के अन्य दुरस्त क्षेत्रो के स्कूलों का हाल और शिक्षा की गुणवत्ता कैसी होगी इसका सहजता से अंदाजा लगाया जा सकता है। कहीं शिक्षक समय पर नहीं आते तो कहीं के स्कूल से शिक्षक कई कई दिनों तक नदारत रहते है। कही शराब के नशे में मदमस्त है तो कही धरती पर पड़े हुए है. तो कहीं बीईओ को स्कूल के समय पर जाकर प्रर्थना के बाद कक्षा का संचालन करना पड़ता है। जिले के शिक्षा विभाग के जिम्मेदार अधिकारी अपने मतलब के लिए मौन साधे रहते है। अधिकारियों की मौन का मतलब भी आसानी से समझा जा सकता है। जिले के कलेक्टर सुश्री इफ्फत आरा भ्रमण पर थी। इस दौरान उन्होंने प्राथमिक शाला, माध्यमिक शाला एवं आंगनबाड़ी केंद्र पीपरपारा सोनगरा का औचक निरीक्षण किया। जहां उन्होंने स्कूल पहुंचकर छात्रों एवं शिक्षकों की संख्या एवं उपस्थिति की जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान शिक्षकों की अनुपस्थिति देखकर कलेक्टर ने प्रधान पाठक पर नाराजगी व्यक्त करते हुए कारण बताओ नोटिस जारी करने के कड़े निर्देश दिए हैं। इस दौरान उन्होंने प्रधान पाठक से बच्चों के पढ़ाई के संबंध में भी जानकारी ली तथा गुणवत्ता युक्त शिक्षा प्रदान करने निर्देशित किया एवं सभी शिक्षकों को समय पर उपस्थित रहकर अध्यापन सुनिश्चित करने के कड़े निर्देश दिए। उन्होंने मध्यहान भोजन की गुणवत्ता एवं मीनू की जानकारी ली तथा मीनू अनुसार गुणवत्ता युक्त भोजन प्रदान करने निर्देशित किया। पूर्व में भी शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने व शिक्षकों के विद्यालय में शत प्रतिशत उपस्थिति के निर्देश दिए गए थे। उसका कितना असर हुआ है जो अब के निर्देशों का होगा।
हम नहीं सुधरेंगे..कार्रवाई में जुटा शिक्षा विभाग
जिला शिक्षा अधिकारी के द्वारा बुधवार को शासकीय हाई स्कूल रामनगर का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण में अनुपस्थित पाए गये शिक्षकों के स्पष्टीकरण पत्र जारी किया गया था शिक्षकों का जवाब संतोषप्रद नहीं होने के कारण श्रीमती अनुराधा झा व्या. एल.बी, सुचिता टोप्पो व्या.एल.बी, सुरेन्द्र प्रसाद जायसवाल व्याख्याता का वेतन रोका गया। वहीं गुरुवार को शासकीय हाई स्कूल खड़गवांकला विकासखण्ड प्रतापपुर आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण उपरान्त प्रभारी प्राचार्य राजेश कुमार मिश्रा, संजय कुमार सिंह सहा. ग्रेड-2 एवं शिवबालक भृत्य अनुपस्थित पाये गये जिनको तत्काल कारण बताओ पत्र जारी किया गया। इसी क्रम में विकासखण्ड स्तरीय निरीक्षण दल द्वारा गुरुवार को किये गए निरीक्षण में संजय पाण्डेय प्रधान पाठक मा.शा.ठाढ़पाथर, विनोद कुमार सिंह प्रधान पाठक मा.शा.सलका, चंदन साय शिक्षक मा.शा.श्यामपुर, अमरजीत सिंह शिक्षक मा.शा. वृन्दावन, देव प्रसाद यादव शिक्षक मा.शा.ब्रम्हपुर, जागर सिंह शिक्षक मा.शा.गंगौटी, धनंजय राम सहा.शि. प्रा.शा. गवटियापारा, आशित किशोर सिंह, हेमन्त कुमार राय सहा.शि. गौड़पारा सलका, संदीपधर दीवान मा.शा. अरचोका, गोपालराम भगत सहा. शि. प्रा.शा. डगमलियापारा, श्रीमती पूनम सिंह सहा.शि. प्रा.शा. मनवारपारा, महेन्द्र पटेल शि.मा.शा. पतरापाली अनुपस्थित पाये जाने पर कारण बताओ नोटिस जारी किया गया।